अब नौकरी की टेंशन खत्म! बिहार सरकार ला रही नया जॉब पोर्टल, जानिए सीएम नीतीश का प्लान

Bihar News: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी पहल की है. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य के साथ नया युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग एक्टिव हो गया है. इससे नौकरी की प्रक्रिया आसान और तेज होने की उम्मीद है.

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य तय किया है. इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है. आने वाले समय में इस नए विभाग की भूमिका और जवाबदेही दोनों बढ़ने वाली हैं.

सरकार ने साफ किया है कि यह विभाग सिर्फ योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि रोजगार से जुड़ी हर व्यवस्था की सीधी जिम्मेदारी इसी विभाग के पास होगी. इसमें ई-पोर्टल का संचालन, जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन और युवाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है.

हाल ही में दी गई है 147 नए पदों की स्वीकृति

इस बीच सरकार ने विभाग के कामकाज को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. हाल ही में 147 नए पदों को स्वीकृति दी गई है. इन पदों के भरने से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी. योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी. युवाओं से जुड़े मामलों पर बेहतर तरीके से काम हो सकेगा. मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

युवाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

विभाग का सबसे अहम काम एक ई-पोर्टल का संचालन होगा. इस पोर्टल पर युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी की जानकारी देख सकेंगे. यहां से वे ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे. इससे युवाओं को अलग-अलग विभागों और दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होगी.

हर जिले में रोजगार मेलों का होगा आयोजन

इसके साथ ही राज्य के हर जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इन मेलों में सरकारी के साथ-साथ निजी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी. कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे युवाओं से बातचीत करेंग. योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही नौकरी के अवसर मिल सकेंगे. इससे रोजगार मिलने की प्रक्रिया और तेज होगी.

नया विभाग का क्या है मकसद?

नया विभाग प्राइवेट कंपनियों, उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा. इसका मकसद राज्य में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर तैयार करना है. सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ युवाओं को नौकरी मिलेगी, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

सरकार का दावा है कि इस पहल से बिहार के युवा आत्मनिर्भर बनेंगे. उन्हें अपने राज्य में ही बेहतर अवसर मिलेंगे. रोजगार के लिए पलायन पर भी रोक लगेगी. आने वाले दिनों में इस विभाग से युवाओं को बड़ी उम्मीदें हैं.

Also Read: Bihar Politics: चिराग के साथ गुफ्तगू करते दिखे सीएम नीतीश, आनंद मोहन के घर भी पकी राजनीतिक खिचड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >