Bihar Government: चुनाव से पहले बिहार के 20 जिलों में सड़क और पुल बनाने को मिली मंजूरी, PM मोदी ने दी हरी झंडी

Bihar Government: बिहार के 20 जिलों में केंद्र सरकार ने 367.94 करोड़ की लागत से सड़क और पुल निर्माण योजनाओं को मंजूरी दी है. इसमें 103 पुल और 33.65 किमी सड़कों का निर्माण शामिल है. इस योजना से ग्रामीण कनेक्टिविटी, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Government: बिहार के ग्रामीण इलाकों के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. चंपारण, बांका, पटना समेत राज्य के 20 जिलों में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी कुल 367.94 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इन योजनाओं की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा. 

डबल इंजन सरकार की विकास योजना

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि है. गांवों को शहरों से जोड़ने की दिशा में यह योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी. उन्होंने बताया कि कुल 367.94 करोड़ की योजनाओं में से 153.94 करोड़ का योगदान बिहार सरकार देगी.

पश्चिम चंपारण को मिलेगी बड़ी सुविधा

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड में नारा नदी पर 268.32 मीटर लंबे आरसीसी पुल के निर्माण को 23.6079 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह पुल क्षेत्र के लोगों को खतरनाक जलमार्ग से मुक्ति दिलाएगा और यातायात को सुगम बनाएगा.

103 पुल और 33.65 किमी सड़क निर्माण की मंजूरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बिहार के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिलों में कुल 5 ग्रामीण सड़कों (33.65 किलोमीटर) और 103 पुलों (3891.71 मीटर) के निर्माण की मंजूरी दी है.

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे. साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान होगी. यह पहल बिहार के गांवों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है.

ALSO READ: Bihar Politics: विस चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >