बिहार के 6 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, बक्सर से छपरा तक गंगा का प्रकोप, खतरे के निशान से 72 सेमी ऊपर

Bihar Flood: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं. इससे बिहार के कई जिलों में बाढ़ आ गया है. बक्सर, हाजीपुर, बेगूसराय, छपरा और भोजपुर समेत कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है. सड़क संपर्क टूट गया है और स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

Bihar Flood: बिहार में हो रही भयंकर बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इससे कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बक्सर में गंगा की बाढ़ से परेशानी बढ़ने लगी है. शहर के श्मशान घाट पर पानी चढ़ गया है.

कई जगह स्कूल बंद

चौसा में गंगा के दबाव के चलते कर्मनाशा नदी में आयी बाढ़ से डेढ़ दर्जन गांवों के लोग प्रभावित है. चौसा-मोहनियां मार्ग पर पानी चढ़ने से सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सोमवार दोपहर से ही बंद है. चक्की के जवहीं महाजी डेरा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से से लोग अपने ही घरों में कैद हो गये हैं. भोजपुर जिले के शाहपुर के जवइनिया में गंगा के कटाव से दर्जनों परिवार बेघर हो गये हैं. वहीं, शाहपुर व बिहिया प्रखंड के कई स्कूल बंद कर दिये गये हैं.

हाजीपुर के राघोपुर, देसरी और महनार के कई इलाकों में गंगा का पानी घुस गया है और ग्रामीण सड़क का मुख्य सड़क से संपर्क भंग हो गया है. राघोपुर में बाढ़ प्रभावित 32 विद्यालयों को बंद कर दिया गया है. साथ ही महनार प्रखंड के भी कुछ हिस्से में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घरों तक पहुंचने लगा है पानी

बेगूसराय में गंगा के खतरे के निशान से 72 सेमी ऊपर बहने से शाम्हो ब्लाॅक से थाना क्षेत्र तक का पानी पहुंच गया है. फसल डूब गयी है. पानी घरों तक पहुंचने लगा है. सूर्यगढ़ा-शाम्हो मुख्य सड़क पर पानी चढ़ने से प्रखंड की आधी आबादी का सड़क संपर्क टूट गया है. बलिया में भी दियारा क्षेत्र के कई स्कूलों और घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. दियारा क्षेत्र की कई पंचायतों में अब अंतिम संस्कार के लिए भी जमीन नहीं मिल पा रही है.

छपरा में गंगा, गंडक और सरयू के उफान से शहर के कलेक्ट्रेट रोड, न्यायालय परिसर और नगर निगम कार्यालय तक में बाढ़ का पानी पहुंच गया. हालात बिगड़ते देख नगर निगम की ओर से अस्थायी कच्चा बांध बनाकर पानी रोकने का प्रयास किया गया है. वहीं, रिविलगंज व सदर प्रखंड के 500 से अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में 9 अगस्त तक येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >