Bihar Flood: ककोलत जलप्रपात में अचानक आई बाढ़, प्रशासन ने लगाया पर्यटकों की एंट्री पर रोक

Bihar Flood: नवादा जिले का ककोलत जलप्रपात इन दिनों लगातार बारिश के कारण खतरे की जद में है. झरने में अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने 20 जून तक पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरा क्षेत्र खाली कराया गया है और चौकसी बढ़ा दी गई है.

Bihar Flood: बिहार के नवादा जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात इन दिनों अचानक बाढ़ जैसी स्थिति के कारण सुर्खियों में है. झारखंड और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद गुरुवार को ककोलत फॉल में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी.

गुरुवार को तीन बार जलप्रपात में जलस्तर बढ़ा और बहाव इतना तेज हो गया कि कुंड के आसपास खतरे की स्थिति बन गई. हालात को भांपते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली कराया और 20 जून तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. वर्तमान स्थिति देखे तो यह डेट आगे भी बढ़ सकता है. कुंड और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है, साथ ही पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.

झारखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के बाद बढ़ा जलस्तर

प्रशासन का कहना है कि झारखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा होने से जलप्रपात का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ गया है. अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे फॉल के आसपास न जाएं और किसी भी स्थिति में सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

कई वर्षों बाद बनी है बाढ़ जैसी स्थिति

स्थानीय लोगों के अनुसार, ककोलत में इस तरह की स्थिति कई वर्षों बाद बनी है. आमतौर पर यह स्थल गर्मियों में सैलानियों से भरा रहता है, लेकिन इस बार मानसून की दस्तक ने प्राकृतिक सौंदर्य के बीच खतरे का संकेत दे दिया है. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी लगातार नजर बनाए हुए है. फॉल के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और किसी भी आपात स्थिति के लिए राहत टीमों को तैयार रखा गया है.

ककोलत जलप्रपात न सिर्फ नवादा का, बल्कि पूरे बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. मानसून के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल इसे कुछ दिन दूर से ही निहारना बेहतर होगा.

Also Read: गयाजी में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, 18 लोगों का रेस्क्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >