Bihar Flood: भागलपुर में गंगा खतरे के निशान के बेहद करीब, इन जगहों पर बढ़ रही परेशानी

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है. गंगा नदी खतरे के लाल निशान के बेहद करीब पहुंच गई है. जिसके कारण बूढ़ानाथ, दीपनगर, मानिक सरकार घाट, किलाघाट और टीएमबीयू प्रशासनिक भवन के आस-पास स्थिति गंभीर होती जा रही.

Bihar Flood: बिहार में पिछले दिनों मानसून की गतिविधि कम होने के कारण नदियों का जलस्तर सामान्य हुआ. लेकिन, भागलपुर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे कई हिस्सों में लोगों की चिंता बढ़ गई है.

भागलपुर में गंगा का जलस्तर

जल संसाधन विभाग की माने तो, शनिवार शाम पांच बजे जलस्तर 33.62 मीटर रहा. जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से मात्र 6 सेंटीमीटर दूर था. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का पानी 15 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा. दूसरी तरफ जिले के सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान 34.50 मीटर से 92 सेमी ऊपर 35.42 मीटर रहा. जबकि कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान 31.09 मीटर से 91 सेंटीमीटर ऊपर 32 सेमी रहा

निचले इलाकों में बढ़ी परेशानी

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में निचले इलाकों में परेशानी बढ़ गई है. कई इलाकों जैसे कि बूढ़ानाथ, दीपनगर, मानिक सरकार घाट, किलाघाट और टीएमबीयू प्रशासनिक भवन के आस-पास खतरा बढ़ गया है. तटीय इलाके के कई घरों के आस-पास पानी लग गया है. लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है.

तटीय इलाकों में कटाव थमा

हालांकि, जिले के सबौर प्रखंड में करीब दो दिनों से गंगा का कटाव ठहरा हुआ है. लेकिन जलस्तर बढ़ता जा रहा है. कहलगांव में गंगा का जलस्तर फिर अपने रौद्र रूप में इस्माईलपुर-बिंदटोली के तटबंध के किनारे दिखने लगा है. संभावना जताई जा रही है कि इस इलाके में अच्छी-खासी बारिश हुई और नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो परेशानी ज्यादा बढ़ जायेगी. कई इलाकों में कटाव शुरू होगा और पूरी तरह जलमग्न हो जायेंगे.

अधिकारी कर रहे निगरानी

अधिकारियों की माने तो, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद दबाव है लेकिन लगातार निगरानी की जा रही है. कहीं भी किसी भी वक्त खतरा बढ़ सकता है. इसको देखते हुए विभाग द्वारा 24 घंटे निगरानी के लिए अलग-अलग स्तर पर टीम बनाई गई है.

Also Read: Bihar Land Registry: पटना की जमीन खरीदने में लोग दिखा रहे दिलचस्पी, 4 महीने में 464 करोड़ का मिला राजस्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >