Bihar News: जर्मन हैंगर टेंट, टीवी, दो-दो मंजिला बेड के साथ दमदार फैसिलिटी, पटना में बेसहारों के लिये ऐसी है व्यवस्था

Bihar News: बिहार में ठंड का तापमान दिसंबर महीने की शुरुआत से ही गिरता जा रहा है. ऐसे में पटना में बेघर और बेसहारों के लिये खास व्यवस्था की गई है. उनके लिये पटना नगर निगम ने शहर भर में 26 रैन बसेरों को तैयार किया गया है.

Bihar News: पटना में ठंड तेजी से बढ़ रही है और रात में तापमान लगातार नीचे जा रहा है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में बेघर और असहाय लोगों को खुले में रात बितानी न पड़े, इसके लिए पटना नगर निगम ने शहर भर में 26 रैन बसेरों को पूरी तरह तैयार कर दिया है. इन रैन बसेरों में टोटल 953 बेड की व्यवस्था की गयी है.

तीन शिफ्टों में केयरटेकर रहेंगे तैनात

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर तीनों तरह के रैन बसेरे इस बार और अधिक सुविधाजनक बनाये हैं. इसके साथ ही तीन शिफ्टों में केयरटेकर और हर जगह पर प्रबंधक तैनात किये गये हैं. लेकिन उपयोग के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा. तमाम व्यवस्थाओं की बात करें तो, इस बार जर्मन हैंगर को अधिक आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है.

क्या कुछ रहेंगी सुविधाएं?

दरअसल, यहां दो-दो मंजिला बेड लगाये गये हैं, ताकि अधिक लोगों को ठहरने की जगह मिल सके. सभी रैन बसेरा में टीवी, टॉयलेट, पंखा, मच्छरदानी, कंबल और स्वच्छ पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. ठंड बढ़ने पर प्रति व्यक्ति दो कंबल दिये जाएंगे. नगर निगम ने सबसे अधिक रैन बसेरे नूतन राजधानी और कंकड़बाग अंचल में बनाये हैं. इन इलाकों में रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर और ठेला लगाने वालों की संख्या अधिक है, जो अक्सर रात में खुले में सोने को मजबूर हो जाते हैं.

पटना के लिये मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, अगले 3 से 4 दिनों तक के लिये बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. खासकर पछुआ हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी. पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. इसके साथ ही कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.

Also Read: CM Nitish Kumar: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सीएम नीतीश कुमार का नाम शामिल, इस तरह मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >