Bihar Flood: गंगा, कोसी सहित बिहार की 7 नदियां लाल निशान के पार, सीएम ने दिए मदद के निर्देश

Bihar Flood: बिहार के कई जिले बाढ़ के करीब हैं. प्रदेश की सात नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही हैं. हर दिन जलस्तरों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. सीएम नीतीश ने भी बीते दिन इसको लेकर बैठक की थी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Flood: बिहार में कई जगहों पर गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला बलान और घाघरा नदियां बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं. अधिकतर में बढ़ोतरी का रुख है. जल संसाधन विभाग ने अपने तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पटना के गांधी घाट में गंगा का जल स्तर बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 61 सेंमी ऊपर था. इसमें गुरुवार सुबह आठ बजे तक 25 सेंमी कमी की संभावना है. 

पटना, मुंगेर व भागलपुर में लाल निशान के ऊपर गंगा

वहीं, पटना जिले के हथिदह में गंगा बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 91 सेंमी ऊपर थी. इसमें गुरुवार सुबह आठ बजे तक 23 सेंमी कमी की संभावना है. मुंगेर में गंगा बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 15 सेंमी ऊपर थी. भागलपुर में गंगा बुधवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 81 सेंमी ऊपर थी.

सीएम ने सहायत के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द पूरी संवेदनशीलता से मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आनुग्रहिक राहत राशि (जीआर) का वितरण जल्द कराने और बाढ़ के दौरान फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच राशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने यह बातें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहीं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित बैठक में सीएम ने नदियों के जल स्तर की अपडेट स्थिति की भी जानकारी ली.

ALSO READ: Voter List: दो वोटर ID मामले में मुजफ्फरपुर मेयर को नोटिस, 72 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >