Bihar Flood 2022 Live: बिहार में बारिश बनी आफत, कोसी-गंडक समेत कई नदियों ने शुरू की तबाही, जानें अपडेट

Bihar Flood 2022 Live Update: बिहार में बाढ़ के हालात बन चुके हैं. नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में हो रही बारिश ने सूबे में बाढ़ की हालत और चिंताजनक हुई है. कोसी, महानंदा, गंडक समेत कई नदियों में उफान है.

Live Updates
5:55 PM. 30 Jun 22 5:55 PM. 30 Jun

एनएच-327 ई के बोरिया डायवर्सन पर चढ़ा पानी

अररिया जिले के जोकीहाट प्रखण्ड में लगातार दो दिनों की वर्षा से नदियों में उफान से दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. एनएच 327 ई पर बोरिया डायवर्सन पर दो फिट पानी का बहाव हो रहा है. जिससे बड़ी वाहनों का परिचालन ठप पड़ गया है.

5:55 PM. 30 Jun 22 5:55 PM. 30 Jun

अररिया में बाढ़ के पानी में ध्वस्त हुयी पीसीसी सड़क

अररिया प्रखंड क्षेत्र में बकरा नदी के उफनाने से बुधवार देर रात पीसीसी सड़क ध्वस्त हो गई. लगातार बारिश से कोशी बराज में पानी खतरे के निशान को पार कर गया है. बारिश से किशनगंज-ठाकुरगंज प्रखंड के गोगरिया में मस्जिद नदी में जमींदोज हो गया है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

गोपालगंज में गंडक की तबाही

नेपाल में भारी बारिश होने के कारण गंडक नदी उफान पर है. नदी तीन दिनों से विशंभरपुर में खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बनी हुई है. नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. वाल्मीकिनगर बराज से 2.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज बुधवार को हुआ. निचले इलाके में पानी फैलने की आशंका बनी हुई है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

खगड़िया के हालात

खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रवण स्थल वीरबास एवं लौंगा का निरीक्षण किया. ये दोनों स्थल कोसी नदी के किनारे स्थित हैं. नेपाल के तराई इलाकों में भारी वर्षा होने के चलते कोसी नदी में जल स्तर के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के अंतर्गत आने वाले इन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

बारिश के बाद गैंड़ा नदी उफनाई, किसानों के खेत में लगा दलहन की फसल चौपट

बलुआ बाज़ार. लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से आस-पास के नदियों में उफान आ गया है. नदी में उफान आने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का जल आस पास के खेतों में लगे किसानों के कई एकड़ में मूंग की फसल को भी प्रभावित किया है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

भागलपुर में कोसी का कहर

बिहार में बाढ़ से तबाही शुरू हो गयी है. भागलपुर के बिहपुर अंतर्गत आने वाले कहारपुर में इस साल भी कोसी कहर बनकर टूटी है. कई घर कोसी की गोद में समा चुके हैं.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

गोपालगंज में गंडक नदी में ऊफान

गोपालगंज में गंडक नदी व पूर्णिया में महानंदा खतरे के निशान को पार कर चुकी है. पूर्णिया, अररिया व किशनगंज के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है. वहीं कोसी बराज के 24 फाटक बुधवार को खोल दिये गये थे.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

2017 के बाढ़ का भय

किशनगंज के कोचाधामन में कई गांव जलमग्न हो गये हैं. लोगों के घर आंगन में पानी प्रवेश कर चुका है.लोग अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं.लोग सहमे हुए हैं कि वर्ष 2017 के तरह प्रलयकारी बाढ़ का दंश ना झेलना पड़े.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

भारी बारिश से कोसी के जलस्तर में हुई वृद्धि

सुपौल. दो दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. नदी का जलस्राव एक बार फिर डेढ़ लाख क्यूसेक के पार हो गया है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

किशनगंज के बहादुरगंज में भी जमकर तबाही

लगातार बारिश ने बहादुरगंज में भी जमकर तबाही मचाई है. कमोबेस हर छोटी- बड़ी नदियों का जलस्तर उफान पर होने से आम जनजीवन प्रभावित है. खासकर क्षेत्र के पश्चिमी भाग कौल – कंकई नदी से लगे पंचायत लौचा, महेशबथना, निसन्दरा व दुर्गापुर – बनगामा पंचायत के दर्जनों गांव में भयानक बाढ़ का नजारा बन गया है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

सुपौल के कई गांव बाढ़ से प्रभावित

कोसी बांध के भीतर मौजाहा, बेला, सुजानपुर, बुनियाढीह, पकड़िया, सिसवा, पंचगछिया, बुर्जा, सिमराहा, सनपताहा सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित है. दुबियाही पंचायत के वार्ड नंबर 06 से लेकर 13 तक के लोगों में तबाही मची हुई है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

सुपौल में कोसी की तबाही

सुपौल में कोसी के बढ़ते जलस्तर से लोग दहशत में हैं. मरौना के घोघररिया पंचायत के खुखनाहा वार्ड नंबर 12 एवं 14 में दर्जनों घर को अपने आगोश में ले लिया है. कटाव जोरों पर है. वहीं किशनपुर के दुबियाही विद्यालय सहित कोसी बांध के अंदर अधिकांश विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बाधित हो गया है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

अररिया में कटाव का हाल

अररिया के पलासी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली डेहटी घाट पर बना कलवर्ट का आधा हिस्सा नदी में विलीन हो गया है. जोकीहाट के भी कुछ गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. कुर्साकांटा के पीरगंज घाट पर नदी का कटाव अब आरसीडी के सड़क की तरफ हो रहा है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

अररिया में बाढ़

अररिया में नेपाल व जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में बहने वाली सभी नदियां उफान पर हैं. सबसे बुरा हाल सिकटी के पूर्वी भाग का है. वहां नुना नदी में बढ़ रहे पानी के कारण लगातार बाढ़ आने का सिलसिला जारी है. नुना नदी के पानी ने तटबंधों पर भी असर किया है, जिसकी मरम्मती का कार्य जारी है. वहीं बकरा नदी के कारण पड़ररिया, कौआकोह आदि की स्थिति भी बुरी है. कई परिवारों के घर नदी में विलीन हो गया है

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

महानंदा एवं डोंक के जलस्तर में लगातार वृद्धि

भारी बारिश के कारण किशनगंज प्रखंड के बेलवा एवं हालामाला पंचायत होकर बहने वाली नदी महानंदा एवं डोंक के जलस्तर में लगातार हुए वृद्धि से कई जगहों पर तेजी से कटाव हो रहा है. जिससे ग्रामीणों में भय वयाप्त है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

किशनगंज के कोचाधामन में तबाही

कोचाधामन .लगातार 36 घंटे से हो रही वर्षा से क्षेत्र में बहने वाली महानन्दा सहित सभी नदियां उफान पर है. इतना ही नहीं सभी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जिस कारण प्रखंड के डेरामारी, पाटकोई, बगलबाड़ी, मचकुड़ी, कैरीबीरपुर, बिशनपुर, हल्दिखोड़ा, सुन्दरबाड़ी, कोचाधामन पंचायत में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोगों के घर आंगन में पानी प्रवेश कर गये है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

किशनगंज के गांवों में घुसा पानी

बिहार के किशनगंज में कई सड़कें पानी में डूब गयी है. कई स्कूल में पानी घुस गया है. दर्जनों गावों में पानी घुस गया है. बाढ़ के कारण कई क्षेत्र का संपर्क कट गया है। बाढ प्रभावित गांव के लोग पालायन कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिये हुए हैं.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

किशनगंज में बाढ़

किशनगंज जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण प्राय: सभी नदियां उफान पर है. महानंदा, कनकई,रतुआ, मैची, डोक, बुढ़ी कनकई नदियों का जलस्तचर काफ बढ़ गया है. पानी के तेज बहाव के कारण ठाकुरगंज, कोचाधामन,दिघलबैंक, टेढ़ागाछ,बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्रों में कटाव शुरु हो गया है.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

कोसी कटाव को लेकर तीन लोगों ने घर तोड़ा

भागलपुर के बिहपुर में बाढ़ से कटाव जारी है. हरिओ के कोसी पार गांव कहारपुर में कोसी धीरे-धीरे कटाव कर आगे बढ़ रही है. पंसस अंजू देवी व प्रतिनिधि शिवशंकर दास ने बताया कि कटाव के मुहाने पर आ चुके पप्पू रविदास ,कपिलदेव रविदास और अजीत रविदास ने अपना घर तोड़ कर हटा लिया.स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास भी कटाव हुआ है. पीएचइडी विभाग के जेई ने जलमीनार का स्ट्रक्चर खोल कर हटा लिया है. दो दिनों से हो रही बारिश से बेघर हो चुके लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. बेघर हो चुके लोग दूसरे के घरों में रहने को विवश हैं.

4:59 PM. 30 Jun 22 4:59 PM. 30 Jun

अररिया, किशनगंज व सुपौल जिले के कई गांवों में बाढ़

नेपाल से निकलकर बहनेवाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. अररिया, किशनगंज व सुपौल जिले के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. सोमवार से सीमावर्ती इलाकों में शुरू हुई मूसलधार बारिश बुधवार को भी जारी रही

11:13 AM. 30 Jun 22 11:13 AM. 30 Jun

बिहार की नदियों में उफान

बिहार में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. कोसी बराज के 24 फाटक खोल दिये गये हैं. नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से राज्य की नदियों में उफान है.

11:13 AM. 30 Jun 22 11:13 AM. 30 Jun

Published By: Thakur Shaktilochan

मुख्य बातें

Bihar Flood 2022 Live Update: बिहार में बाढ़ के हालात बन चुके हैं. नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में हो रही बारिश ने सूबे में बाढ़ की हालत और चिंताजनक हुई है. कोसी, महानंदा, गंडक समेत कई नदियों में उफान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >