Bihar Flood 2022 LIVE: कोसी-सीमांचल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंगा ने मुंगेर की बढ़ायी चिंता

Bihar Flood 2022 LIVE: बिहार में बाढ़ से तबाही शुरू हो गयी है. कई जिलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. लोग सुरक्षित जगहों पर पलायन को मजबूर हैं. जानिये कोसी सीमांचल समेत अन्य क्षेत्रों के बाढ़ का ताजा हाल...

Live Updates
5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

तालबारी महादलित टोला में कटाव

पूर्णिया के अमौर में कनकई नदी डहूवाबाड़ी पंचायत के तालबारी महादलित टोला वार्ड-10 एवं 13 के लगभग दो सौ परिवारों के घरों में नदी कटाव का खतरा मंडराने लगा है. एकमात्र सड़क मार्ग नदी में विलीन होने और पुल ध्वस्त हो जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

पूर्णिया में भीषण कटाव 

कनकई नदी के भीषण कटाव ने पूर्णिया के लोगों को मुश्किल में डाला है. अमौर के हाट बाजार प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलकर मुख्य सड़क पर पहुंचने को विवश हैं. भूमिहीन लाचार ग्रामीणों ने भीषण कटाव को रोकने तथा स्थायी समाधान की मांग जिला प्रशासन से की है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

पूर्णिया में बाढ़

पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डहूवाबाड़ी पंचायत के तालबारी महादलित टोला वार्ड नं दस कनकई नदी के भीषण कटाव चपेट में है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक सड़क पूर्व में ही कनकई नदी की गोद में समां चुके हैं, वहीं सड़क पर बने पुल कनकई नदी के कटाव में ध्वस्त हो गया है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

पंचायतों का संपर्क मुख्यालय से भंग

बिहार में बाढ़ ने दस्तक दी तो कई जगहों पर मुख्य सड़क भी कटाव के कारण विलीन हो गये. कई पंचायतों का संपर्क मुख्यालय से भंग हो गया. बारिश का पानी भी घरों में प्रवेश कर रहा है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

खतरा अभी बाकी

बिहार में मानसून अभी ठीक से नहीं पहुंच पाया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बिहार सहित समूचे उत्तरी भारत में मॉनसून बेहद कमजोर है. पिछले तीन दिन से बिहार में औसतन तीन मिलीमीटर बारिश भी नहीं हो सकी है.वहीं मानसून के रंग पकड़ने के बाद नदियों का जलस्तर और बढ़ेगा.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कोसी समेत कई नदियों में उफान

बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) ने फिर एकबार दस्तक दी है. सूबे के कई जिले बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हो चुके हैं. मानसून की बारिश और नेपाल के द्वारा लगातार छोड़े जा रहे पानी से कोसी समेत कई नदियों में उफान है. वहीं इस बार भी सरकारी भवन कटाव की चपेट में आने लगे हैं.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कटिहार में कुरसेला रेलवे ब्रिज पर कोसी

कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह 25.42 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 25.46 मीटर हो गया है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कटिहार में गंगा एवं कोसी

कटिहार में गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी के जलस्तर शांत है. गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की शाम 22.99 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 23.03 मीटर हो गया.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड का हाल

किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के कठामठा पंचायत के अपग्रेड हाईस्कूल धनपतगंज में एनडीआरएफ की टीम के द्वारा शिक्षक व बच्चों को बाढ़ व अन्य आपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया. सीओ खालिद हसन की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम ने प्रशिक्षण के क्रम में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को बाढ़ व भूकंप, सड़क सुरक्षा, वज्रपात व अन्य आपदा को लेकर विभिन्न बिंदुओ पर प्रशिक्षण दिया तथा इसे लेकर अभ्यास‌ करवाया एवं अस्पताल ले जाने से पहले घरेलू उपचार के तौर तरीके बताए.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

श्रावणी मेला को लेकर तैयारी

सुलतानगंज: श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनगरी में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है. रविवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने पांच घंटे तक मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया. गंगा घाट पर समतलीकरण का कार्य देखा. उन्होंने सोमवार से बाढ़ प्रमंडल के जेइ को गंगा में बैरिकेडिंग कराने को निर्देश दिया.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

किशगनंज में कनकई नदी की तबाही

किशगनंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड के लौचा पंचायत के सतमेढ़ी गांव का अस्तित्व धीरे- धीरे सरकार और प्रशासन की अनदेखी से समाप्त होता जा रहा है. पहली बरसात से तेज कटाव जारी है, पिछले वर्ष लगभग चालीस परिवारों का आशियाना कनकई नदी में समा गया था और बहुतेरे पलायन कर गये थे. अब जो बचे हैं भय के माहौल में जीने को मजबूर है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कटिहार के कुरसेला में महानंदा नदी

कुरसेला में महानंदा नदी सोमवार की सुबह 30.30 मीटर था, जो शाम घटकर 30.27 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.11 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 27.12 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 25.55 मीटर था, जो सोमवार की शाम जलस्तर घटकर 25.50 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कटिहार में महानंदा नदी

कटिहार जिले में महानंदा नदी के जलस्तर में सोमवार को पिछले 12 घंटे के दौरान करीब पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में सोमवार की सुबह जलस्तर 30.30 मीटर था, जो शाम में बढ़कर 30.34 मीटर हो गया.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कटिहार में बाढ़ 

कटिहार जिले के प्रमुख नदियों का जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है. सोमवार को जिले के महानंदा, गंगा व कोसी नदी के जल स्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गयी है. जबकि बरंडी नदी के जलस्तर स्थिर है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

सहरसा में बाढ़

कोसी के के घटते बढ़ते जल स्तर से कटाव ने उग्र रूप धारण कर लिया है. कटाव ने इस बार हाटी पंचायत के मुरलीपुर गांव वार्ड नंबर नौ एवं नवसृजित विद्यालय देवका को अपना निशाना बनाया है. नवसृजित विद्यालय देवका से महज 100 फीट की दूरी पर कटाव ने उग्र रूप धारण कर लिया है. जहां सैकड़ों परिवार में आशियाना विलीन होने का भय बना हुआ है.

5:41 PM. 28 Jun 22 5:41 PM. 28 Jun

कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज

सोमवार की शाम वीरपुर स्थित कोसी बराज पर नदी का कुल डिस्चार्ज 01 लाख 14 हजार 675 क्यूसेक दर्ज किया गया. वहीं नेपाल स्थित बराह क्षेत्र में शाम 06 बजे कोसी का कुल जलस्राव 75 हजार 800 क्यूसेक अंकित किया गया, जो जलस्तर में कमी आने का संकेत दे रहा था

12:50 PM. 28 Jun 22 12:50 PM. 28 Jun

सुपौल में कोसी का रूप थोड़ा नरम

सुपौल में बाढ़ का कहर जारी है. लेकिन इस बीच राहत की भी खबर है. दो दिनों से नेपाल की पहाड़ी व कोसी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण नदी के जलस्तर में कमी आयी है.

मुख्य बातें

Bihar Flood 2022 LIVE: बिहार में बाढ़ से तबाही शुरू हो गयी है. कई जिलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. लोग सुरक्षित जगहों पर पलायन को मजबूर हैं. जानिये कोसी सीमांचल समेत अन्य क्षेत्रों के बाढ़ का ताजा हाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >