Bihar Fish Farming: बिहार में मछुआरों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार इसकी खरीद पर देगी 90 प्रतिशत तक सब्सिडी

Bihar Fish Farming: बिहार में मछली पालकों को बड़ा तोहफा मिल गया है. सरकार उन्हें नाव और जाल खरीदने के लिए 90 प्रतिशत की सब्सिडी देगी. इससे मछुआरों को बड़ा फायदा होने वाला है. दरअसल, वे कम दाम में ही अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं.

Bihar Fish Farming: त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस बीच बिहार के मछली पालकों को खास तोहफा मिल गया है. दरअसल, ‘नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना’ मछुआरों के हित में फायदे वाला माना जा रहा है. इस योजना के तहत नाव और जाल खरीदने के लिए निर्धारित यूनिट लागत का 90 प्रतिशत तक सब्सिडी मछुआरों को सरकार की तरफ से दिया जायेगा.

इतनी मिल सकेगी सब्सिडी

इस योजना का लाभ उठाकर मछुआरे अपने व्यवसाय का विस्तार और मजबूत कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, फिशिंग लकड़ी की नाव के लिए इकाई लागत 1,24,400 रुपए और एफआरपी बोट पैकेज के लिए 1,54,400 रुपए तय किया गया. साथ ही कॉस्ट जाल पैकेज के लिए 16,700 रुपए तय की गई है.

31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए जो भी इच्छुक मछली पालक हैं वे 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. मछुआरों को https://fisheries.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, आधार कार्ड और मत्स्य शिकारमाही से संबंधित प्रमाण देना जरूरी होगा.

गठित की जायेगी समिति

जानकारी के मुताबिक, हर परिवार या फिर व्यक्ति को सिर्फ किसी एक पैकेज का लाभ मिल सकेगा. इसके साथ ही एक समिति गठित की जायेगी, जिसकी अध्यक्षता उप मत्स्य निदेशक की तरफ से की जायेगी. यही समिति लाभुकों का चयन भी करेगी. बिहार सरकार की इस योजना से उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में मत्स्य उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा.

मछली पालकों की आर्थिक स्थिति हो सकेगी मजबूत

इसके साथ ही बिहार के मछली पालकों की आय बढ़ सकेगी. इस योजना का लाभ उठाकर राज्य के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य, परंपरागत मछुआरे, महिला-मछुआएं के साथ-साथ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के मछुआरे को भी व्यवसाय बढ़ाने का मौका मिल सकेगा.

Also Read: Bihar Bus Service: दिल्ली-कोलकाता के अलावा इन राज्यों से बिहार के लिए शुरू हुई बस सेवा, ये है टाइमिंग और किराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >