Bihar Film Location: बिहार के इन लोकेशन पर भी होगी फिल्म की शूटिंग, अब तक 111 स्पॉट ऑनलाइन

Bihar Film Location: बिहार में 111 लोकेशन को फिल्म की शूटिंग के लिए स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फिल्म कॉरपोरेशन की तरफ से निर्धारित किया गया. इस लोकेशन की लिस्ट में अब मुंगेर का किला, बांका का मंदार पर्वत और भागलपुर का विक्रमशिला खंडहर भी शामिल हो गया है.

Bihar Film Location: बिहार में कई लोकेशन को फिल्म की शूटिंग के लिए चुना गया है. स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फिल्म कॉरपोरेशन की तरफ से अब तक 111 स्पॉट को ऑनलाइन किया गया है. इसके जरिये कोई भी फिल्म डायरेक्टर स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फिल्म कॉरपोरेशन संपर्क कर सकेंगे और उस स्पॉट के लिए पैसे जमा करने के बाद शूटिंग कर सकेंगे.

इन सभी लोकेशन को किया गया शामिल

जानकारी के मुताबिक, फिल्मों की शूटिंग के लिए लिस्ट में मुंगेर का किला, बांका का मंदार पर्वत और भागलपुर का विक्रमशिला खंडहर को भी शामिल कर लिया गया है. इन स्पॉट पर भविष्य में फिल्म की शूटिंग की जायेगी. साथ ही फिल्म डायरेक्टर को कम लागत पर संसाधन उपलब्ध हो जायेंगे. दरअसल, इस पहल के जरिये स्थानीय कलाकारों को मौका मिल सकेगा और इसके साथ ही रोजगार और कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

लिस्ट में कांवर झील और शेरशाह का मकबरा भी मौजूद

इसके साथ ही बिहार के दो गंगा घाटों को भी शूटिंग के लिए चुना गया है. इसमें पटना का गांधी घाट और बक्सर का रामरेखा घाट शामिल है. साथ ही बेगूसराय के कांवर झील और शेरशाह का मकबरा शामिल है. हालांकि, सुल्तानगंज का पवित्र अजगैबीनाथ घाट को लिस्ट में जगह नहीं मिली है. लिस्ट में सबसे ज्यादा 25 स्थल धर्म-आस्था वाले, 24 पहाड़ और गुफा इलाके के हैं.

कलाकारों को मौका मिलने के साथ व्यापार को बढ़ावा

अन्य फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकेशन की बात करें तो, राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप, बोधगया का महाबोधि मंदिर, भीमबांध वाइल्डलाइफ सेंचुरी मुंगेर के अलावा भी कई अन्य लोकेशन शामिल हैं. बिहार में अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है. खासकर यहां भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की जाती है. कई सारे अवसर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. कलाकारों को मौका मिलने के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: Patna Metro Update: पटना मेट्रो का आखिरी ट्रायल 29 सितंबर को, जल्द तय हो सकेगी उद्घाटन की तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >