Bihar Election: विधानसभा चुनाव पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सीटों के बंटवारे पर क्या बोल गए…

Bihar Election: बिहार में विधानसभा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. इस बीच हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान चुनाव को लेकर दिया. उन्होंने विधानसभा की सभी सीटों पर उनकी पार्टी की ओर से तैयारी करने की बात कही.

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है. दरअसल, उन्होंने विधानसभा की सीटों को लेकर बड़ी बात कह दी है. आज जीतन राम मांझी मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, उनकी पार्टी विधानसभा की सभी सीटों पर तैयारी कर रही है. मांझी के इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है.

सीटों को लेकर बड़ा बयान

इस दौरान जीतन राम मांझी ने आगे यह भी कहा कि, आप लोगों को जो समझना है समझते रहिए, हम लोगों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है. एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है. इसके आगे मांझी ने बड़ी जानकारी भी साझा की कि, जुलाई या फिर अगस्त महीने तक सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा. इसके साथ ही सभी घटक दलों को उनके लड़ने लायक सीटें भी मिलेगी. मांझी ने कहा कि, हम लोगों को चुनाव लड़ना और लड़ाना दोनों है. हम लोगों को एनडीए को जीताना है और नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करना है.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

हालांकि, जीतन राम मांझी ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज भी कसा. दरअसल, राहुल गांधी ने बिहार आने के बाद कहा था कि, महाराष्ट्र चुनाव मैच फिक्सिंग की तरह था. अब अगला नंबर बिहार का है. इसी बयान को लेकर मांझी ने कहा कि, राहुल गांधी को अभी कैसे पता चल गया कि, बिहार में चुनाव फिक्स होगा. जो लोग हारते हैं उन्हें यही पता चलता है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर भी चिंता जाहिर की. पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही.

Also Read: Bihar News: विधान परिषद सभापति कंप्यूटर का डाटा डिलीट, इओयू की साइबर सेल ने शुरू की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >