Bihar Election 2025: मुकेश सहनी के पोस्टर से महागठबंधन OUT! लिखा- ऐसी सरकार बनाएंगे, जहां सबका सम्मान हो…

Bihar Election 2025: महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी है. मुकेश सहनी और कांग्रेस के बीत तालमेल नहीं बैठ रहा है. अब वीआईपी प्रमुख ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसपर कहीं भी महागठबंधन का जिक्र नहीं है. इससे कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ती ही जा रही है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और वीआईपी के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है. इसी बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक पोस्ट शेयर कर कयासों को और तेज कर दिया है.

दरअसल, मुकेश सहनी को मनपसंद सीटें नहीं मिलने की बात सामने आ रही है. साथ ही सहनी डिप्टी सीएम पद की भी डिमांड कर रहे हैं. इसपर कांग्रेस राजी नहीं है. इसके बाद सहनी ने एक फोटो अपने फेसबुक पर डाली है, जिसमें कहीं भी महागठबंधन का जिक्र नहीं है. जबकि तीन दिन पहले उन्हीं का एक पोस्ट आया था, जिसमें साफ लिखा था 14 नवंबर को आ रही है महागठबंधन सरकार. अब एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गयी है कि क्या मुकेश सहनी एक बार फिर पाला बदलेंगे? 

तेजस्वी ने की आईपी गुप्ता से मुलाकात

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के नेता आईपी गुप्ता से मुलाकात की है. गुप्ता ने मुलाकात का एक वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा, “पहली मुलाकात, मजबूत साथ, खास शाम, खास वक्त… मुझको एहसास है”. इस सबके बीच, चार घंटे बाद मुकेश सहनी ने फिर सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि महागठबंधन बिल्कुल मजबूत है और वो पूरी तरह साथ में हैं. मुकेश सहनी की ओर से जारी पोस्टर ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि मुकेश सहनी पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस और राजद पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

दिल्ली में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक

कांग्रेस ने भी आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. इस मीटिंग में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी. माना जा रहा है कि महागठबंधन की तरफ से 13 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है.

लालू-तेजस्वी और राबड़ी दिल्ली के लिए होंगे रवाना

राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे. कल यानी 13 अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई है. कयास ये लगाए जा रहे हैं कि तेजस्वी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं.

ALSO READ: Bihar Election 2025: “यही रात अंतिम, यही रात भारी”, सीट शेयरिंग को लेकर सांसद पप्पू यादव के पोस्ट ने मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >