Video: सीएम आवास में नहीं मिली विधायक गोपाल मंडल को एंट्री तो धरने पर बैठे, बताया किससे हैं नाराज

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल मिलने पहुंचे. लेकिन सीएम आवास में उन्हें एंट्री नहीं दी गई. जिसके बाद वे सीएम हाउस के बाहर ही धरने पर बैठ गये और सीएम नीतीश से मिलने की जिद पर अड़ गये.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सिंबल लेने की होड़ मची हुई है. इस बीच जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे. हालांकि, उन्हें सीएम हाउस में एंट्री नहीं दी गई. जिसके बाद वे सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गये. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने कहा, लेकिन वे नहीं माने और सीएम नीतीश कुमार से मिलने की जिद पर अड़ गये.

गोपाल मंडल ने किया दावा

इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ जो लोग रहते हैं, वह टिकट काटने की कोशिश कर रहे हैं. सीएम नीतीश से मिलकर वे अपनी सारी बात रखेंगे. हालांकि, गोपाल मंडल ने यह भी कहा, मुख्यमंत्री से मिलने आएं हैं लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है. इस दौरान सीएम आवास के बाहर गोपाल मंडल के कई समर्थक भी मौजूद थे.

खुलकर बताई किससे है नाराजगी

इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज नहीं हैं बल्कि बड़े नेताओं से नाराजगी है. लेकिन किस बड़े नेता की वे बात कर रहें थे, उनका नाम गोपाल मंडल ने नहीं लिया. इसके साथ ही जेडीयू से टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, अरे भाई मिलेगा. इस तरह से विधायक गोपाल मंडल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की जिद पर अड़े रहे.

Also Read: Bihar Election 2025: महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ आज बाहुबली अनंत सिंह करेंगे नॉमिनेशन, रैली में आने वाले लोगों के लिये विशेष व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >