बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा

Bihar Education New Model: बिहार में छात्रों के लिए नई सुविधा की शुरुआत होने वाली है. अब उनके लिए 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षक मौजूद रहेंगे. बिहार में डिजिटल लर्निंग का नया मॉडल लागू करने की तैयारी है. 15 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी.

Bihar Education New Model: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है. अब उनकी पढ़ाई में 24 घंटे कोई भी बाधा नहीं आ सकेगी. इसके लिए डिजिटल शिक्षण का नया मॉडल लागू करने की तैयारी की जा रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति डिजिटल लर्निंग ऐप शुरू करने जा रही है. इसमें 24 घंटे शिक्षक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे.

कब से शुरू होगी व्यवस्था?

छात्र जब चाहें अपनी शंका पूछ सकेंगे और तय समय पर उसका समाधान पा सकेंगे. इसका उद्देश्य गांवों और दूर-दराज के इलाकों के विद्यार्थियों तक भी बेहतर शिक्षा पहुंचाना है. इस नई व्यवस्था की शुरुआत 15 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राज्य के 155 मॉडल स्कूलों में होगी.

पहले फेज में इन्हें मिलेगी सुविधा

जानकारी के मुताबिक, पहले फेज में क्लास 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं इससे जुड़ेंगे. वर्तमान में पटना के राजकीय कन्या माध्यमिक उच्च विद्यालय, शास्त्रीनगर में इसका सफल ट्रायल चल रहा है. अगर परिणाम बेहतर रहे तो इसे बाद में राज्य के 688 मॉडल स्कूलों तक विस्तारित किया जाएगा.

दिया जाएगा यूनिक लॉग इन-आईडी

ऐप का उपयोग करने के लिए हर छात्र को स्कूल की ओर से यूनिक लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों का वीडियो दिखाई नहीं देगा. वे केवल वॉयस या टेक्स्ट के जरिए सवाल पूछेंगे, जबकि शिक्षक लाइव वीडियो पर रहकर डिजिटल बोर्ड की मदद से विषय समझाएंगे.

टाइम स्लॉट भी कर सकेंगे बुक

सबसे खास बात यह है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पहले से टाइम स्लॉट बुक कर सकेंगे. निर्धारित समय पर संबंधित विषय के प्रशिक्षित शिक्षक ऑनलाइन जुड़ेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे. शिक्षक अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. बताया जा रहा है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए महंगी कोचिंग की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है.

क्या कहना है डॉ. त्यागराजन एसएम का?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम के मुताबिक, इस योजना को फेज वाइज लागू किया जाएगा. मॉडल स्कूलों में अगर इसका संचालन सफल होगा तो बाकी के सरकारी स्कूलों में भी लागू किया जाएगा. इससे छात्रों की पढ़ाई पहले से ज्यादा इंटरेक्टिव हो सकेगी.

Also Read: पूरे बिहार में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात, छात्रों को रोकने के लिए वॉटर कैनन-आंसू गैस के गोले भी तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >