BPSC Teacher Vacancy: बिहार में इतने हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, जानिए कब आएगी वैकेंसी

Bihar Teacher Vacancy: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली की तैयारी तेज हो गई है. रोस्टर क्लियरेंस का काम पूरा होने के बाद करीब 30 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव 14 जनवरी के बाद BPSC को भेजा जाएगा.

Bihar Teacher Vacancy: बिहार में चौथे चरण (TRE-4) की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शिक्षा विभाग ने रोस्टर क्लियरेंस का काम पूरा कर लिया है और अब सभी 38 जिलों से मिली रिक्तियों (Vacancies) को जोड़कर अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इस चरण में करीब 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. शिक्षा विभाग की ओर से यह प्रस्ताव 14 जनवरी के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा जाएगा.

इसको लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग के मदन मोहन झा सभागार में एक अहम बैठक हुई. बैठक में सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शामिल हुए. इस दौरान शिक्षकों के खाली पदों को अंतिम रूप देने और नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई.

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने क्या बताया?

बैठक में मौजूद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों से शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा मिल चुका है. फिलहाल जिला स्तर पर प्राप्त आंकड़ों का मिलान और आकलन किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न रह जाए.

अधिकारी ने बताया कि कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों ने पहले ही अपने-अपने जिलों का रोस्टर क्लियरेंस शेयर कर दिया था. नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सभी जिलों से आई रोस्टर क्लियरेंस रिपोर्ट को सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था.

रोस्टर क्लियरेंस में सुधार के लिए दिया गया समय

हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान कई जिलों की रिपोर्ट में भिन्नता पाई गईं. इन्हीं कमियों को लेकर सोमवार की बैठक में सभी अधिकारियों के सामने रखा गया. जिन जिलों में छोटी गलतियां थीं, उन्हें तुरंत ठीक कराया गया. जबकि कुछ जिलों को रोस्टर क्लियरेंस में सुधार करने के लिए एक्स्ट्रा समय दिया गया है.

शिक्षा विभाग का कहना है कि रोस्टर में किसी भी तरह की गलती से भविष्य में नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इसलिए हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. विभाग का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के साथ हो.

BPSC करेगा 30 हजार शिक्षकों की बहाली

अब जैसे ही सभी जिलों की रोस्टर क्लियरेंस पूरी तरह सही हो जाएगी, वैसे ही लगभग 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी Formal Request (अधियाचना) BPSC को भेज दी जाएगी. इसके बाद आयोग की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Also Read: Bihar Teacher: बिहार के इस जिले के शिक्षकों को शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, 12 जनवरी तक हर हाल में करना होगा यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >