Bihar Digital Agriculture: बिहार के किसान होंगे हाईटेक, फसल से बाजार तक सब कुछ डिजिटल, ये एप करेगा मदद

Bihar Digital Agriculture: बिहार के किसान भी अब हाईटेक होने वाले हैं. फसल से लेकर बाजार तक सब कुछ डिजिटल होने वाला है. खेती-बाड़ी से जुड़े सभी काम मोबाइल एप और ई-गवर्नेंस टूल्स से बेहद आसान होने वाले हैं. नीतीश कैबिनेट की बैठक में डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन को हरी झंडी दी गई थी.

Bihar Digital Agriculture: बिहार में किसानों के काम अब बेहद आसान होने वाले हैं. राज्य में किसान अब हाईटेक होंगे. खेत में फसल से लेकर बाजार तक सब कुछ डिजिटल होने वाला है. इसके लिए उन्हें किसी ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नीतीश सरकार की तरफ से किसानों को बड़ी सौगात दी गई है. कैबिनेट की बैठक में कृषि विभाग के डिजिटल कृषि निदेशालय के गठन को मंजूरी दी थी. जिसके बाद किसानों और खेत खलिहानों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है.

डिजिटल क्रांति अब खेत-खलिहानों में भी

बिहार में अब डिजिटल क्रांति खेत-खलिहानों में भी दिखाई देगी. इसके शुरू होते ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. खेती-बाड़ी से जुड़े सभी काम मोबाइल एप और ई-गवर्नेंस टूल्स से बेहद आसान होने वाले हैं. डिजिटल कृषि निदेशालय का उद्देश्य खेती में साइंटिफिक टेक्निक को किसानों तक पहुंचाना है.

निदेशालय के गठन का मकसद

जानकारी के मुताबिक, किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, प्लांट प्रोटेक्शन में ड्रोन तकनीक और फसल मौसम की जानकारी किसानों को मिलती रहे, इसे लेकर कोशिश की जा रही है. जनरल क्रॉप एस्टीमेशन सर्वे के जरिए किसानों को सटीक जानकारी मिल सकेगी. यह निदेशालय किसानों के साथ-साथ कृषि विभाग को भी मदद करेगा. दरअसल, कार्यलयों में डिजिटल आधारभूत संरचना तैयार करना आसान होगा.

मोबाइल एप करेगा मदद

इसके साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन, ई-गवर्नेंस टूल्स और ई-ऑफिस प्रणाली की मदद से योजनाओं में तेजी आएगी और समय पर किसानों को मदद मिल सकेगी. किसी भी तरह की कृषि से जुड़ी जानकारी किसान एप के जरिये ले सकेंगे. फॉर्मर रजिस्ट्री से जुड़ी सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी. इससे किसानों की मेहनत और समय दोनों की बचत होगी. सरकार के इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी, आंकड़े सटीक होंगे और किसान किसी भी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के आसानी से ले सकेंगे.

Also Read: Gandhi Maidan Patna: अंग्रेजों की पसंदीदा थी ये जगह, आजादी की लड़ाई से लेकर राजनीतिक रैलियों तक हर इतिहास को समेट रखा है इसने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >