सोनू-मोनू समेत 12 फरार अपराधियों की लिस्ट तैयार, पुलिस 50 हजार तक का घोषित करेगी इनाम, जानिए पूरी प्लानिंग

Bihar Criminals Reward List : पटना पुलिस ने 12 फरार अपराधियों पर ₹25 से ₹50 हजार तक इनाम घोषित करने का प्रस्ताव आईजी को भेजा है. मंजूरी के बाद गिरफ्तारी अभियान और तेज होगा.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Bihar Criminals Reward List :
राजधानी पटना में लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. पटना पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के सक्रिय सदस्यों समेत 12 फरार अपराधियों पर ₹25 हजार से ₹50 हजार तक इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पटना रेंज के आईजी को भेजा है. मंजूरी मिलने के बाद गिरफ्तारी अभियान और तेज किया जाएगा.

Bihar Criminals Reward List : 12 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव

जानकारी अनुसार पटना पुलिस ने एसएसपी कार्यालय के माध्यम से 12 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पटना रेंज के आईजी को भेजा है. स्वीकृति मिलते ही इनामी अपराधियों की सूची जारी की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू होगा.

Sonu-Monu Gang: सोनू-मोनू गैंग भी पुलिस के रडार पर

प्रस्तावित सूची में पचमहला थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामलों में फरार सोनू-मोनू गैंग के सरगना सोनू का नाम भी शामिल है. उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित करने की अनुशंसा की गई है. पुलिस का मानना है कि इनाम घोषित होने से मुखबिरों से अधिक सूचनाएं मिलेंगी और गिरफ्तारी आसान होगी.

Patna Crime News: 10 अपराधियों पर ₹25 हजार, दो पर ₹50 हजार इनाम

एसएसपी कार्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार 10 अपराधियों पर ₹25-25 हजार और दो कुख्यात अपराधियों पर ₹50-50 हजार इनाम घोषित करने की अनुशंसा की गई है. आईजी की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी.

Patna Police: 42 इनामी अपराधियों की तलाश जारी

पटना पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 120 अपराधियों पर इनाम घोषित किया जा चुका है. इनमें से 78 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 42 इनामी अपराधी अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Patna News: कई गंभीर मामलों में वांछित हैं आरोपी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित सूची में शामिल अधिकांश अपराधी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध के मामलों में वांछित हैं. इनके फरार रहने से कई मामलों की जांच भी प्रभावित हो रही है.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Bihar Criminals Reward List : इन अपराधियों पर भी इनाम का प्रस्ताव

पुलिस ने अनीसाबाद स्थित दवा दुकान में दिनदहाड़े लूट के मामले में वांछित कटिहार निवासी राहुल कुमार पर भी इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा है. इसके अलावा गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के लूट मामले में वांछित कल्लू मियां तथा बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के हत्या मामले में फरार राजीव कुमार को भी इनामी अपराधियों की सूची में शामिल करने की अनुशंसा की गई है.

एसटीएफ और डीआईयू मिलकर चलाएंगे अभियान

आईजी की स्वीकृति मिलने के बाद एसटीएफ, डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करेगी. गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली टीमों को नियमानुसार इनाम की राशि भी दी जाएगी.

पुलिस का क्या कहना है?

एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा के अनुसार, पटना जिले के 12 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव आईजी को भेजा गया है. इनमें 10 अपराधियों पर ₹25 हजार और दो पर ₹50 हजार इनाम घोषित करने की अनुशंसा की गई है. सूची में शामिल अधिकांश आरोपी लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में वांछित हैं.

Also Read: अब शनिवार-रविवार को हेलीकॉप्टर से घूमिए पूरा बिहार, जानिए बुकिंग के नियम और रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >