Bihar Crime: भाई के श्राद्ध में आई महिला को लगी गोली, चंद मिनटों में तोड़ा दम

Bihar Crime:बिहार के नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो भाइयों के झगड़े में निर्दोष सरोजा देवी की जान चली गई. घटना ने पूरे गांव में मातम छा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के तिरुखिया गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. संपत्ति बंटवारे को लेकर दो भाइयों, विनोद महतो और मदन महतो, के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गोलीबारी के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मृतका सरोजा देवी पटना जिले के सरथुआ गांव की रहने वाली थीं और अपने भाई नरेश राम के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मायके तिरुखिया आई थीं.

दरवाजे पर बैठी थी मृतका

मृतका के भाई नागेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मई को उनके बड़े भाई नरेश राम का निधन हुआ था. इसी वजह से सरोजा देवी अपने मायके आई हुई थीं. मंगलवार की शाम विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने समर्थकों को बुला लिया. रात 8 बजे अचानक फायरिंग शुरू हो गई. गांव में अफरा-तफरी मच गई. सरोजा देवी दरवाजे पर बैठी थीं, कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही गोली उनके सीने में लग गई और आरपार हो गई. उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

कई महीनों से चल रहा था संपत्ति विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि विनोद महतो और मदन महतो के बीच संपत्ति को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था. मंगलवार को दोनों पक्षों में तनाव इतना बढ़ गया कि गोली चलने लगी. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. निर्दोष सरोजा देवी इस विवाद की भेंट चढ़ गईं.

जांच में जुटी पुलिस 

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे ने FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गांव में नरेश राम के निधन के बाद से ही माहौल गमगीन था. अब बहन की मौत से कोहराम मच गया है. ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं.

ALSO READ: PM Modi Bihar Visits: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हाई सिक्योरिटी, DSP रैंक के 23 अफसरों की रहेगी तैनाती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >