बिहार में दिनदहाड़े गैस गोदाम में लाखों की लूट, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से जुड़ी बताई जा रही एजेंसी...

Bihar Crime: छपरा में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से जुड़ी एक गैस एजेंसी में हथियार के बल पर साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए गए. गैस कनेक्शन लेने के बहाने पहुंचे अपराधियों ने पूरी वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया, जो इलाके में दहशत का माहौल बना गया है.

Bihar Crime: बिहार के छपरा में अपराधियों ने मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित नई बस्ती में शिव भवानी गैस एजेंसी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 5 लाख 45 हजार से अधिक की लूट की गई. यह एजेंसी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से जुड़ी बताई जा रही है. तीन अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर आए और गैस कनेक्शन लेने के बहाने भीतर घुसे. चंद मिनटों में उन्होंने हथियार के बल पर कैश लूटा और फरार हो गए.

पिस्टल दिखाकर धमकाया फिर काउंटर से लूट लिए नकद

घटना के वक्त गैस गोदाम में ग्राहकों की भीड़ थी. इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने पहले रेकी की, फिर जैसे ही भीड़ छंटी, दो अपराधी गोदाम के अंदर दाखिल हो गए जबकि एक बाहर निगरानी में खड़ा रहा. अंदर मौजूद कर्मियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया और काउंटर से झोले में रखे नकद रुपए लूट लिए.

पहले डेढ़ लाख, फिर निकले पांच लाख से ज्यादा

शुरुआती पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए थे, लेकिन बाद में वास्तविक रकम ₹5,45,874 बताई गई. ये राशि उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर की बिक्री के बाद जमा हुई थी. मंगलवार को ही 574 सिलेंडर वितरित किए गए थे. एजेंसी प्रबंधन की चूक और सुरक्षा व्यवस्था की कमी ने अपराधियों के मंसूबों को आसान बना दिया.

पुलिस की तत्परता, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

घटना की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष, एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गैस गोदाम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर ली गई है. अब पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: ‘लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे…’ पर थिरकीं बीमा भारती, वायरल वीडियो में दिखा RJD का चुनावी तेवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >