Bihar Crime News: पूर्णिया में भाई ने सगी बहन को उतारा मौत के घाट, दागी दो गोलियां

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में भाई ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार देर शाम की है. भाई और बहन के बीच कोई आपसी विवाद की बात कही जा रही. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Bihar Crime News: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां आपसी विवाद में भाई ने अपनी ही सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार की देर शाम मधुबनी बाजार में सुधीर केसरी के घर पर हुई. मृतका 27 साल की छोटी कुमारी है, जो सुधीर केसरी की बेटी थी.

घटना के बारे में पिता ने क्या बताया?

घटना के संबंध में पिता सुधीर केसरी ने बताया कि वह अपने छोटे लड़के के साथ मधुबनी बाजार में अपने दुकान पर थे. दुकान बंद कर वह घर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी घायल होकर घर के फर्श पर पड़ी हुई थी. इस दौरान पता चला कि उनके बड़े बेटे विक्रम केसरी अपनी ही बहन छोटी को गोली मारकर फरार हो गया है.

भाई का बहन से अक्सर रहता था विवाद

किसी तरह आनन-फानन में घायल बेटी को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया. काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उसे नहीं बचा पाएं. पिता ने बताया कि विक्रम से छोटी कुमारी का अक्सर विवाद चलता था. घटना की सूचना के बाद मधुबनी थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के पिता से गहन पूछताछ की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका चार बहन और दो भाई में सबसे छोटी थी.

भाई का कुछ अपराधियों से है संबंध

बताया जा रहा है कि मृतका के भाई का कुछ अपराधियों से संबंध है. विक्रम के पास पिस्तौल कहां से आया या फिर किस अपराधी ने उसे हथियार दिये, इसका पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है. मृतका को पीठ और बाहों में गोली मारी गई है. उसके शरीर पर भी जख्म के कई निशान देखे गये हैं. भाई और बहन के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था, पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले को नए बाइपास और बस स्टैंड की सौगात, अब जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >