Bihar Crime News: बिहार में फेमस डॉक्टर के नाती की ग्राइंडर मशीन से गला काटकर हत्या, इंडस्ट्रियल एरिया में वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में फेमस गायनोकॉलोजिस्ट के नाती की हत्या कर दी गई. शनिवार की शाम इंडस्ट्रियल एरिया में ग्राइंडर मशीन से गला काटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है.

Bihar Crime News: नवादा में फेमस गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. अरुंधति राय के नाती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. यह घटना नगर थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार देर शाम को हुई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान पुष्पांशु शंकर उर्फ अंकुश के रूप में हुई है.

अपनी नानी के घर रहता था अंकुश

मृतक पुष्पांशु शंकर उर्फ अंकुश अपनी नानी डॉ. अरुंधति राय के प्रसाद बीघा स्थित घर पर रहता था. वह हर रोज लगभग 3 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी फर्नीचर फैक्ट्री देखने आता था. परिवार के सदस्यों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे.

डेढ़ साल पहले बेंगलुरू से पढ़ाई कर लौटा

पुष्पांशु लगभग डेढ़ साल पहले बेंगलुरु से पढ़ाई पूरी कर गांव लौटा था. वह बेंगलुरु में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा था. गांव लौटने के बाद उसने अपने पिता का बोझ कम करने के लिए फैक्ट्री की जिम्मेदारी संभाल ली थी. लगभग एक महीने पहले ही उसने नवादा में एलएलबी कोर्स में दाखिला लिया था.

ग्राइंडर मशीन से गला काटकर हत्या

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पांशु की हत्या ग्राइंडर मशीन से गला काटकर की गई है. घटनास्थल पर उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त पाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद नवादा एसपी अभिनव धीमान की तरफ से बताया गया कि अभी तक इस हत्याकांड में पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त मोबाइल को बरामद किया है. एक SIT टीम का गठन किया गया. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

घटना की जांच के लिए SIT का गठन

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने यह भी बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम घटनास्थल पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सबूत जुटाने और उनका विश्लेषण करने में लगी है. पुलिस इस घटना को काफी गंभीरता से ले रही है और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर रही है.

पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे जानबूझकर तोड़ने का प्रयास किया गया था. इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. इसके अलावा एक आईपैड भी बरामद किया गया है. हालांकि, पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या बयान नहीं दिया गया है. एसपी धीमान ने बताया कि जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

Also Read: Bihar Fish Farming: बिहार में मछुआरों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार इसकी खरीद पर देगी 90 प्रतिशत तक सब्सिडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >