पटना में एक के बाद एक हत्याएं, हॉस्टल कांड के बाद अब मासूम की मिली सिर कटी लाश

Patna Crime News: पटना में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. हॉस्टल कांड और हत्याओं के बीच अब फतुहा में एक साल के मासूम का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई है. जिसने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया है.

Patna Crime News: पटना में एक के बाद एक जघन्य घटनाएं सामने आ रहीं हैं. पहले शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड, उसके बाद परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, AG कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या और अब फतुहा से आई यह रूह कंपा देने वाली खबर. इन सभी मामलों ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है.

ताजा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के नदी थाना अंतर्गत कच्ची दरगाह स्थित मजार के पीछे का है. सोमवार की रात गंगा नदी की ओर जाने वाली ढलाई सड़क से पुलिस ने एक साल के मासूम बच्चे का कटा हुआ सिर बरामद किया. सबसे पहले ग्रामीणों की नजर सड़क पर पड़े इस सिर पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मासूम की इस भयावह हालत को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को गंगा नदी के किनारे फेंक दिया गया. आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों ने शव के सिर वाले हिस्से को खींचकर मुख्य सड़क तक ला दिया. फिलहाल पुलिस को बच्चे का धड़ नहीं मिला है. सिर को किसी धारदार हथियार से अलग किया गया है, जो हत्या की क्रूरता को साफ दर्शाता है.

क्या ‘नरबलि’ के लिए की गई है हत्या?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे के कान और बालों पर ताजे खून के धब्बे थे. चेहरे पर मिट्टी लिपटी हुई थी. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों में चर्चा है कि मासूम की हत्या किसी तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास के तहत ‘नरबलि’ के लिए की गई होगी. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

बच्चे की पहचान में जुटी है पुलिस?

घटना की सूचना मिलते ही FSL की टीम मौके पर पहुंची और प्रूफ इकट्ठा किए. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. पुलिस बच्चे की पहचान में जुटी हुई है. आसपास के थानों व जिलों से संपर्क कर पिछले कुछ दिनों में लापता बच्चों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के समय और तरीके को लेकर स्थिति क्लियर हो जाएगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा फर्क, आखिर कब सामने आएगा NEET छात्रा की मौत का सच?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >