पटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशितों ने कई गाड़ियों को तोड़ा, इलाके में तनाव

Bihar Crime News: राजधानी पटना के एक बड़ी वारदात सामने आ रही है. दानापुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. इसको देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Bihar Crime News: राजधानी पटना के एक बड़ी वारदात सामने आ रही है. दानापुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. इसको देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बताया जा रहा है कि दानापुर में लखनीबिगहा मठ के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया और आरोपित के घर में तोड़फोड़ की है. कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल के रूप में की गई है.

Also Read: दुर्गा विसर्जन के बाद बिहार में हुआ 4 हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म, ग्रामीण कर रहे पूजा

आक्रोशितों ने गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने में जुटी हुई है. लोग घटनास्थल पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कुछ क्षतिग्रस्त वाहन भी नजर आ रहे हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >