Bihar Crime: मधुबन में दो नवविवाहिताओं के मर्डर ने मचाई सनसनी, दोनों के ससुराल वाले फरार

Bihar Crime: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन और गड़हिया में दो नवविवाहिताओं की हत्या की घटनाओं ने सनसनी मचा दी है. दोनों घटनाओं में ससुराल वालों पर आरोप लगे हैं और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: मधुबन और गड़हिया थाना क्षेत्रों में हाल ही में दो नवविवाहिताओं की हत्या की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है. महज 40 दिन और 210 दिन पुरानी शादियों में इतनी बड़ी घटनाएं होना न सिर्फ पुलिस और प्रशासन बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है.

पहली घटना: 40 दिन पहले हुई शादी में हत्या

मधुबन थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव वार्ड नंबर 3 में 19 वर्षीय सोनी देवी की हत्या कर दी गई. सोनी की शादी 18 अप्रैल 2025 को रौशन कुमार से हुई थी. वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया कसबा टोला निवासी जगदीश महतो की पुत्री थी. शादी के महज 40 दिन बाद ही उसे गला दबाकर मार दिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा. सोनी की शादी धूमधाम से हुई थी, लेकिन इतने कम समय में उसकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस ने उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

दूसरी घटना: 210 दिन पुरानी शादी में मौत

गड़हिया थाना क्षेत्र के सवंगिया खाप टोला में 20 वर्षीय गुड्डी कुमारी की हत्या कर दी गई. उसकी शादी टीकम गांव निवासी रामलाल भगत की पुत्री गुड्डी कुमारी की अर्जुन कुमार कुशवाहा से हुई थी. शादी को महज 210 दिन हुए थे. ससुराल वालों ने गुड्डी की हत्या कर शव को घर में लटका दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है.

दोनों मामलों में ससुराल वालों की तलाश जारी

इन दोनों घटनाओं ने इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. एक ही सप्ताह में दो नवविवाहिताओं की हत्या ने समाज को झकझोर दिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में ससुराल वालों की तलाश जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. घटनाओं के पीछे घरेलू कलह या दहेज विवाद की आशंका जताई जा रही है. लेकिन, जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

ALSO READ: PM Modi Bihar Visits: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हाई सिक्योरिटी, DSP रैंक के 23 अफसरों की रहेगी तैनाती

रिपोर्ट: शशी चन्द्र तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >