“घरवालों से पैसे मांगों, नहीं तो धंधा करवाऊंगा”, निकाह के कुछ ही दिनों बाद पति करने लगा प्रताड़ित, थाने पहुंची महिला

Bihar Crime: बेगूसराय में एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची. युवती ने आरोप लगाया कि निकाह के कुछ ही दिनों बाद उसका पति उसपर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. गोमांस खाने को फोर्स करता था. साथ ही धंधा करवाने की धमकी देता था. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय से एक युवती के साथ प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जहां उसका पति जबरन उससे पैसों का डिमांड करता था. मारता पीटता था और जबरन उसे उसके धर्म के विपरीत काम करने को बाध्य करता था. इन सब से प्रताड़ित हो कर महिला पुलिस थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, पीड़िता को अल्पवास गृह में रखा गया है. पीड़िता मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली है और उसने बेगूसराय के रहने वाले अपने मुस्लिम प्रेमी शाहबाज से शादी की थी. पीड़िता ने अपने पति पर धर्म परिवर्तन और जबरन गोमांस खाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है. उसे उसके घर भेज दिया जाए.

2 साल तक रही लीव-इन में

पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि 2017 में फेसबुक के जरिए शाहबाज से उसकी दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. 2018 में वह इंदौर से भागकर बेगूसराय पहुंची. यहां करीब दो साल तक शाहबाज के साथ लीव-इन में रही और फिर 2020 में उसने निकाह कर लिया. शादी के बाद शाहबाज ने उसका नाम बदलकर आरती से आरती परवीन कर दिया. निकाह के कुछ ही दिनों बाद शाहबाज उसपर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. आरती को जबरन गोमांस खाने का कहता, नमाज पढ़ने को कहता साथ ही कुरान पढ़ने का दबाव बनाता था. इतना ही नहीं शाहबाज ने उसके फोन से जबरन कृष्ण भगवान की फोटो भी डिलीट करा दी थी.

“घरवाले से पैसे मांगों, नहीं तो धंधा करवाऊंगा”

पीड़िता ने आगे बताया कि शाहबाज लगातार मारपीट करने लगा था. बाद में वह दहेज के लिए भी दबाव बनाने लगा. कहने लगा कि मां-बाप से एक लाख रुपए मांगो, नहीं तो जबरन धंधा करवाऊंगा. रोज जान से मारने की धमकी देता था. कई बार बार कोशिश भी कर चुका था.

डीएसपी का बयान 

मामले को लेकर सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता थाने पर आई थी. उसने अपने बयान में कहा है कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है. लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं है. फिलहाल, मेडिकल जांच के बाद उसे अल्पावास गृह भेजा गया है. उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

ALSO READ: गोपाल खेमका की हत्या के बाद अब पटना के दवा कारोबारी रहस्यमयी तरीके से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >