Bihar Crime: बिहार में थानेदार समेत 4 पर हत्या का केस, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Crime: नवादा के काशीचक थाना में 17 वर्षीय सन्नी की संदिग्ध मौत ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हिरासत में लिए जाने के 12 घंटे बाद उसकी लाश मिलने से इलाके में तनाव फैल गया है. परिजनों के आरोपों के बाद SP ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और सभी पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है.

Bihar Crime: बिहार के नवादा के काशीचक थाना में नाबालिग लड़के सन्नी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में तनाव और रोष पैदा कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस परिजनों के आरोपों के घेरे में आ गई है. शुक्रवार को SP ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. वहीं अब इन सभी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तारी के 12 घंटे बाद मिली लाश

बौरी गांव का रहने वाला 17 वर्षीय सन्नी बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया था. अगली सुबह उसकी लाश थाने के अंदर से बरामद हुई. पुलिस ने शुरू में दावा किया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन परिजन इसे पूरी तरह हत्या बता रहे हैं.

सन्नी के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने कॉन्स्टेबल की बहन से प्रेम संबंध के कारण मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी. मृतक की बहन ने भी कहा कि शव पर गले में गहरे निशान थे, जो खुदकुशी नहीं बल्कि गला दबाकर मारने की ओर इशारा करते हैं.

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

सन्नी का गांव की ही प्रीति कुमारी नाम की लड़की से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक सप्ताह पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे. लड़की का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है और उसी ने सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. बुधवार को पुलिस सन्नी को घर से उठाकर थाने ले आई थी.

गुस्साए लोगों ने 6 घंटे तक किया जाम

नाबालिग की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर छह घंटे तक जाम लगाया. इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और 112 आपातकालीन सेवा वाले वाहन के टायर की हवा निकाल दी गई. माहौल को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

कर्मियों पर कार्रवाई, CCTV खंगाल रही पुलिस

SP ने SHO अक्षय कुमार गुप्ता, सहायक थानाध्यक्ष लवेश्वर कुमार, चौकीदार कपिलदेव पासवान को सस्पेंड कर दिया है. होमगार्ड जवान हरेराम कुमार की सेवा 6 महीनों के लिए रोक दी गई. DSP राकेश कुमार ने बताया कि थाने में लगे सभी CCTV फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में 7 दिसंबर को रवि शास्त्री

Also Read: Bihar News: बिहार के बॉर्डर एरिया से 100 से अधिक लड़कियां गायब, चीन-सऊदी समेत गल्फ कंट्री में भेजे जाने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >