'शिकायत की तो गोलियों से छलनी कर दूंगा...,' बिहार में छेड़खानी के बाद महिला SI को ASI ने दी धमकी

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में एक ट्रेनी दलित महिला सब-इंस्पेक्टर ने सहायक उप-निरीक्षक (ASI) मानस पांडे पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पहली शिकायत के दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने दोबारा शिकायत की, जिसके बाद आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया गया है.

Bihar Crime: बिहार के जहानाबाद से पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक ट्रेनी दलित महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) मानस पांडे पर छेड़खानी, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. मामला अप्रैल का है, लेकिन कार्रवाई जून में जाकर हुई, जब शिकायत को लेकर फिर से आवाज उठाई गई.

वॉशरूम जा रही थी तो रास्ता रोका

पीड़िता का आरोप है कि वह जहानाबाद पुलिस क्लब में रह रही थीं, जहां आरोपी ASI भी तैनात था. 9 अप्रैल की रात, जब वह वॉशरूम जा रही थीं, तो ASI मानस पांडे ने उनका रास्ता रोका, अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी. महिला अफसर का कहना है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी कहा कि अगर उसे सस्पेंड किया गया तो वह उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगा.

पहली शिकायत 28 अप्रैल को तत्कालीन SP को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. फिर नए SP विनीत कुमार के पदभार संभालने के बाद, पीड़िता ने 24 जून को महिला थाने में दोबारा शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

विरोध में साजिश का आरोप

मीडिया से बात करते हुए आरोपी मानस पांडे ने छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया. उनका कहना है कि विवाद दरअसल पुलिस क्लब के बड़े कमरे को लेकर था. उन्होंने दावा किया कि महिला अफसर उन्हें फंसाने की साजिश कर रही हैं.

जांच समिति की रिपोर्ट पर सवाल

पहली शिकायत के बाद गठित आंतरिक जांच समिति (ICC) की रिपोर्ट में घटना को “कमरे के विवाद” तक सीमित बताया गया था, जबकि पीड़िता का कहना है कि डर और दबाव की वजह से वह पहले खुलकर सामने नहीं आ सकीं.

आगे की कार्रवाई

वर्तमान में आरोपी ASI को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है और कानूनी व विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. साथ ही जिला मुख्यालय से बाहर ट्रांसफर की सिफारिश की गई है.

Also Read: कोई 23 की उम्र में बना अफसर, कोई फैसलों से मचाता है हलचल! जानिए बिहार कैडर के 8 दबंग IAS के बारे में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >