पटना में घर के बाहर टहल रहा था युवक, बाइक सवार अपराधियों ने मार दी गोली

Bihar Crime: पटना के आलमगंज थाना इलाके के बेलवरगंज के मोरचा पर मोहल्ला में घर के पास टहल रहे एक युवक को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. घटना गुरुवार देर रात की है. गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.

Bihar Crime: पटना के आलमगंज थाना इलाके के बेलवरगंज के मोरचा पर मोहल्ला में घर के पास टहल रहे एक युवक को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. घटना गुरुवार देर रात की है. गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. घटना में बुरी तरह जख्मी युवक को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक के कंधे और सीने गर्दन पर दो गोली लगी है.

गोली का दो खोखा बरामद

सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया गया है. घायल युवक का इलाज जारी है. जख्मी की पहचान बेलवरगंज निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुरुवार रात खाना खाकर साहिल घर के पास टहल रहा था. इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए और उसे गोली मारकर वहां से फरार हो गए. साहिल पेशे से मजदूर है. मामले की जांच में जुटी पुलिस यह पता लगाने का कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे कारण क्या है.

इसे भी पढ़ें: अब उत्तर बिहार से पटना आना होगा आसान, बहुत जल्द शुरू होने जा रहा यह बाइपास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >