Coronavirus in Bihar, Updates: बिहार में आज कोरोना के 239 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5070 हुई

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.बिहार कोरोना संक्रमण के मामले में पांच हजार के आंकड़े के बेहद करीब आ चुका है. प्रदेश में रविवार दोपहर को कोरोना के 141 नए मामले दर्ज होने के बाद अब देर शाम 98 और मामले सामने आए हें.इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5070 पहुच गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 30 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है.

Live Updates
8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

बिहार में कोरोना के 98 नए मामले, पांच हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकडा

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.बिहार कोरोना संक्रमण के मामले में पांच हजार के आंकड़े के बेहद करीब आ चुका है. प्रदेश में रविवार दोपहर को कोरोना के 141 नए मामले दर्ज होने के बाद अब देर शाम 98 और मामले सामने आए हें.इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5070 पहुच गई है.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

प्रवासी मजदूरों को सम्मान से रखने 11 हजार करोड़ रुपये राज्यों को दिए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भाजपा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया.गृह मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को सम्मान के साथ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों को मदद किया.कोरोना महामारी के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि सभी जगह प्रवासी मजदूरों को सम्मान से रखा जाए और उनके लिए 11 हजार करोड़ रुपये राज्यों को दिए.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

वर्चुअल रैली चुनावी सभा नहीं 

अमित शाह ने आज अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग इसे बिहार की चुनावी सभा बता रहे हैं. उन्होंने इस आरोप का खंड़न किया और कहा कि यह वर्चुअल रैली है. भाजपा जनसंपर्क में विश्वास करती है. हम अपना यह संस्कार नहीं छोड़ सकते हैं. यह कोरोना संकट के समय लोगों को मजबूत रखने और उनके हौसले बुलंद रखने के लिए रैली की जा रही है. गृह मंत्री ने कहा कि हमारे उपर सवाल करने से बेहतर था कि आप दिल्ली में बैठकर मौज करने के बदले पटना से दरभंगा की वर्चुअल रैली कर लेते. आपको किसने रोका था.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

अमित शाह ने राजद पर कसा तंज

भाजपा के नेता व केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर तीखा हमला किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले लालटेन जलानी पड़ती थी, लेकिन अब लालटेन का जमाना चला गया है और एलइडी बल्ब का जमाना आ गया है. अपने संबोधन में सौभाग्य योजना के तहत गरीबों के घरों में बिजली पहुंचाने और इसके फायदे बताने के दौरान इस बात का जिक्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

बिहार ने कोरोना पर 8530 करोड़ खर्च किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वर्चुअल रैली के जरिए लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की.उन्होंने कहा कि बिहार ने कोरोना पीड़ितों के लिए शानदार काम किया. इसके लिए मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देता हूं. अमित शाह ने कहा कि बिहार ने कोरोना पर 8530 करोड़ खर्च किया है. वहीं उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी की भी तारिफ की और कोरोना संकट के दौरान किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया. गृह मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी प्रसिद्धि के लिए काम नहीं करते हैं.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

अखिलेश यादव ने वर्चुअल रैली पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर बिहार में डिजिटल चुनावी रैली करने की भाजपा की तैयारियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बिहार में दूर से ही डिजिटल चुनावी रैली कर रही है क्योंकि उसने देश और देशवासियों की जो बर्बादी की है उसकी वजह से वह जनता के बीच सीधे जाने के लायक बची ही नहीं है.” अखिलेश ने कहा, ‘‘करोड़ों लोगों की जिंदगियों को पटरी पर लाने की तैयारी करने के बजाय भाजपाई चुनाव की तैयारी में जुट गए. शर्मनाक.’बता दें कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑनलाइन (वर्चुअल रैली) तरीके से बिहार के लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

वामदलों ने आज पूरे बिहार में विश्वासघात -धिक्कार दिवस मनाया

रविवार को बिहार का सियासी तापमान काफी गरम है. आज देश के केंद्रीय मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के विरोध में बिहार में वामदल विश्वासघात -धिक्कार दिवस मना रही है. दरअसल रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑनलाइन (वर्चुअल रैली) तरीके से बिहार के लोगों को संबोधित करेंगे. जिसे लेकर भाजपा की बिहार इकाई ने सारी तैयारी कर ली है.एक तरफ जहां आज राजद ने भी इसके विरोध में गरिब अधिकार दिवस मनाया वहीं वामदलों ने भी आज पूरे बिहार में विश्वासघात -धिक्कार दिवस मनाकर इसका विरोध किया.

8:41 PM. 7 Jun 20 8:41 PM. 7 Jun

आइजीआइएमएस में अब हर रोज एक हजार कोरोना के सैंपलों की जांच होगी

आइजीआइएमएस में अब हर रोज एक हजार कोरोना के संदिग्ध सैंपलों की जांच होगी. पहले यह संख्या 250 से 300 के बीच रहती थी. यहां शनिवार को आरएनए एक्सट्रेक्शन मशीन या मैगनस प्योर 96 का उद्घाटन किया गया. इस मशीन सहित कुल छह अत्याधुनिक मशीनों, मोलिकुलर लैब और 100 बेड के इंर्टन गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया.

2:49 PM. 7 Jun 20 2:49 PM. 7 Jun

रविवार दोपहर को कोरोना के 141 नए मामले

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है. बिहार कोरोना संक्रमण के मामले में पांच हजार के आंकड़े के बेहद करीब आ चुका है. प्रदेश में रविवार दोपहर को कोरोना के 141 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4972 पहुच गई है.

1:46 PM. 7 Jun 20 1:46 PM. 7 Jun

राजद ने थाली बजा कर किया विरोध

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज आयोजित होने जा रही है. रैली शुरू होने से पहले ही बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है. आरजेडी ने अमित शाह की वर्चुअल रैली और प्रवासी मज़दूरों की स्थिति को लेकर अपना विरोध थाली बजा कर किया. राजधानी पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ने अपने आवास के बाहर थाली बजा कर विरोध दर्ज किया.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

देश में मरने वालों की संख्या 7 हजार के करीब

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,971 मामले सामने आए और 287 मौतें हुईं हैं. देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,46,628 है, इसमें 1,20,406 सक्रिय मामले, 1,19,293 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित हो चुके मामले और 6,929 मौतें शामिल हैं.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

बिहार में 2298 मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 65 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर लौट गये हैं. इसके साथ ही राज्य में 2298 लोगो कोरोना से ठीक हो चुके हैं. अब तक कुल 30 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

प्रवासी मजदूरों के बच्चों का एप के जरिये होगा सर्वे

कोरोना संक्रमण के इस दौर में बाहरी प्रदेशों से बिहार आये मजदूरों के बच्चों का ऑन लाइन सर्वेक्षण किया जायेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग एक विशेष एप विकसित कर रहा है. इस सर्वेक्षण के जरिये शिक्षा विभाग उन बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए दो स्तरीय कार्यक्रम तैयार करेगा़ पूरी योजना बिहार शिक्षा परियोजना ने बनायी है.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

जिलेवार कोरोना मरीजों की संख्या

जिला- नया- कुल

  • सुपौल- सात-107

  • पूर्वी चंपारण-आठ- 128

  • शिवहर- चार- 24

  • पश्चिम चंपारण-12- 64

  • भागलपुर- नौ -226

  • पूर्णिया- 15-135

  • पटना- तीन- 271

  • मधुबनी- 16-216

  • जहानाबाद- एक- 177

  • दरभंगा- पांच- 130

  • बक्सर- तीन- 126

  • समस्तीपुर- 10- 115

  • सीवान- सात- 115

  • सुपौल- 17-107

  • गया- एक- 105

  • भोजपुर- चार- 103

  • सारण- 10-98

  • कैमूर- चार-98

  • किशनगंज- आठ-92

  • वैशाली- पांच- 90

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

पटना में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज

पटना जिले में शनिवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये सभी कोरोना पॉजिटिव जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं और दूसरे राज्यों से इनके लौटने की हिस्ट्री है. इनमें से एक नौबतपुर का है, जो कि दिल्ली से लौटा है. दो पंडारक का रहने वाला है जिनमें से एक मुंबई से और दूसरा यूपी से लौटा है. तीन अथमलगोला का कोरोना पॉजिटिव है. इसमें से एक दिल्ली से लौटे 63 वर्षीय लौटा बुजुर्ग हैं. वहीं दो सूरत से लौटे हैं, जिनमें एक 53 वर्षीय पुरुष और दूसरी 13 वर्षीय छात्रा है. एक मनेर के 70 वर्षीय पुरुष हैं, जो चेन्नई से लौटे हैं. बिहटा में दो वर्षीय बच्चा पॉजिटिव है. वहीं रेलवे अस्पताल में भर्ती 33 वर्षीय एक पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

अथमलगोला में एक बच्ची सहित पांच की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

प्रखंड में शनिवार के दिन कृष्णा सुदर्शन पब्लिक स्कूल में कोरेंटिन में रह रहे तीन प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन परेशान दिखे. पॉजिटिव मरीजों में एक बुधवाचक गांव का 59 वर्ष का वृद्ध है, जो हाल के दिनों में दिल्ली से गांव लौटा था. वहीं दौलतपुर गांव का 54 वर्षीय व्यक्ति के साथ 13 वर्ष की बच्ची की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है. यह दोनों सूरत से काम करके गांव लौटे थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी रितिका सहाय ने बताया कि प्रखंड में कुल 96 प्रवासी मजदूर सेंटर में रह रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बेलछी प्रखंड के मुर्तजापुर गांव में चल रहे सेंटर से दो प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. हाल के दिनों में दोनों सूरत से लौटे थे.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

IGIMS में रोजाना होगी एक हजार सैंपलों का जांच

आइजीआइएमएस में अब हर रोज एक हजार कोरोना के संदिग्ध सैंपलों की जांच होगी. पहले यह संख्या 250 से 300 के बीच रहती थी. यहां शनिवार को आरएनए एक्सट्रेक्शन मशीन या मैगनस प्योर 96 का उद्घाटन किया गया. इस मशीन सहित कुल छह अत्याधुनिक मशीनों, मोलिकुलर लैब और 100 बेड के इंर्टन गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया. जिन मशीनों का उद्घाटन हुआ उसमें पहली पीसीआर मशीन है. इससे हेपेटाइटिस बी, सी, एचआइवी आदि का टेस्ट मात्र 45 मिनट में हो सकता है. दूसरी मशीन कोबास 480 है.

1:00 PM. 7 Jun 20 1:00 PM. 7 Jun

इन जिलों में मिले नये मरीज

जिन जिलों में नये मामले पाये गये हैं उसमें सुपौल, पूर्वी चंपारण, शिवहर, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, मधुबनी, जहानाबाद, दरभंगा, बक्सर, समस्तीपुर, सीवान, सुपौल, गया, भोजपुर, सारण, कैमूर, किशनगंज, वैशाली, अररिया और अरवल जिला शामिल हैं.

6:22 AM. 7 Jun 20 6:22 AM. 7 Jun

शनिवार को मिले 233 नये मरीज

राज्य में कोरोना पॉजिटिवों के 233 नये मामले पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 4831 तक पहुंच गयी है. शनिवार को राज्य के 22 जिलों में नये मामले पाये गये हैं. सुपौल जिला में सबसे अधिक 17 नये पॉजिटिव पाये गये. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 65 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर लौट गये हैं. इसके साथ ही राज्य में 2298 लोगो कोरोना से ठीक हो चुके हैं. अब तक कुल 30 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है. राज्य में शनिवार तक कुल 95473 लोगों की कोरोना पॉजिटिव की जांच की जा चुकी है.

मुख्य बातें

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.बिहार कोरोना संक्रमण के मामले में पांच हजार के आंकड़े के बेहद करीब आ चुका है. प्रदेश में रविवार दोपहर को कोरोना के 141 नए मामले दर्ज होने के बाद अब देर शाम 98 और मामले सामने आए हें.इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5070 पहुच गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 30 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >