Indian Railways News : राजधानी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई निकले कोरोना पॉजिटिव, अब इन लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका...

Indian Railways News : पटना : राजेंद्र नगर-दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात एक टीटीइ गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. टीटीइ की जांच रिपोर्ट आने के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे टीटीइ और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर कार्यरत टीटीइ के बीच हड़कंप मच गया. रेलवे अधिकारी ने बताया कि संक्रमित टीटीइ के कॉन्टेक्ट में आये सभी कर्मियों को होम कोरेंटिन किया जायेगा, ताकि संक्रमण का खतरा नहीं रहे.

पटना : राजेंद्र नगर-दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात एक टीटीइ गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. टीटीइ की जांच रिपोर्ट आने के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे टीटीइ और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर कार्यरत टीटीइ के बीच हड़कंप मच गया. रेलवे अधिकारी ने बताया कि संक्रमित टीटीइ के कॉन्टेक्ट में आये सभी कर्मियों को होम कोरेंटिन किया जायेगा, ताकि संक्रमण का खतरा नहीं रहे.

राजेंद्र नगर पहुंची ट्रेन , टीटीइ को खांसी व बुखार था

बुधवार की सुबह स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस राजेंद्र नगर पहुंची, तो टीटीइ को खांसी व बुखार था. इसके बाद टीटीइ को कोरोना जांच के लिये एनएमसीएच भेजा गया, जहां भर्ती कर सैंपल लिया गया था. संक्रमित टीटीइ के साथ चार और टीटीइ थे, जिन्होंने राजेंद्र नगर से दिल्ली और दिल्ली से राजेंद्र नगर तक ड्यूटी की. इसके अलावा आरपीएफ की गश्ती टीम, पेंट्रीकार स्टाफ, कोच अटेंडेंट के साथ-साथ राजेंद्र नगर सीआइटी दफ्तर में कार्यरत टीटीइ संपर्क में आये हैं.

चिह्नित किए जाएंगे साथी कर्मी

अब इन कर्मियों को चिह्नित कर होम कोरेंटिन किया जायेगा. स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में इससे पहले भी पटना जंक्शन के दो आरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जो दिल्ली से ड्यूटी करते पटना पहुंचे थे. भारतीय रेलवे समाचार से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >