बिहार पहुंचते ही Congress प्रभारी ने भरी हुंकार, बोले- लड़ाई छोटी हो या बड़ी, जीतने के लिए लड़नी चाहिए

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि हम इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए उतरेंगे. उन्होंने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्त्ता चुनाव जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगे.

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद कृष्णा अल्लावरु पहली बार पटना पहुंचे. पटना पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वह पटना एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कृष्णा अल्लावरु ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए. बिहार में कांग्रेस भी लड़ाई लड़ेगी और न केवल जीतने के लिए लड़ेगी, बल्कि जीतेगी भी.

काम करने वाले नेताओं को दिया जाएगा सम्मान – कृष्णा अल्लावरु

कृष्णा अल्लावरु ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह संदेश साफ दे दिया कि काम करने वाले नेताओं को सम्मान दिया जाएगा. उन्होंने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के नेताओं की एक बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि रेस के घोड़े रेस और बारात के घोड़े बारात में ही लगाए जाएंगे.

अब ऐसा नहीं होगा…

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि पार्टी की यह कमी रही है कि हम रेस के घोड़े को बारात में और बारात के घोड़े को रेस में लगा देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे जब तक बिहार के लोगों के साथ रहेंगे, तब तक जो कार्यकर्ता खून-पसीना लगाकर लड़ाई लड़ेगा, उसे सम्मान भी दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे कांग्रेस प्रभारी

कृष्णा अल्लावरु ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में काम करने का संदेश देते हुए यह भी कहा कि लड़ाई सदाकत आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में होगी. गुटबाजी से कोई लड़ाई नहीं जीती जा सकती. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि सिंहासन कुर्सी ही होती है, लेकिन सिंह जिस कुर्सी पर बैठता है, वह खुद सिंहासन हो जाता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे. उनके इस कार्यक्रम की घोषणा जल्दी ही होगी.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी राजनीति में कैसे आये BJP बिहार अध्यक्ष ने बताया, बोले- क्या कोई नौवीं पास नेता हो सकता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >