Bihar Cold Day Alert: अगले दो दिन पड़ेगी असली ‘माघ की सर्दी’, चलेगी शीतलहर, धूप को भूल जाइए…

Bihar Cold Day Alert: बिहार में ठंड ने यू टर्न ले लिया है. लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस हो रही है. सर्दी का सितम अभी आगे भी जारी रहेगा. आने वाले दो दिनों तक माघ की असली सर्दी पड़ने वाली है. दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है. इसको लेकर आइएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Cold Day Alert: उत्तर भारत समेत पूरे बिहार में ठंड ने अचानक यू टर्न ले लिया है. लोग समझ रहे थे कि इस बार इतनी ही सर्दी पड़ने वाली है तबतक ठंड ने लोगों की भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए जोरदार कमबैक किया और कनकनी बढ़ा दी. इस हाड़ कंपाने वाली सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. बाजार में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. नौकरीपेशा लोगों के अलावा सिर्फ वे लोग बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें बहुत जरूरी काम हो. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. ठंड का सितम अभी और बढ़ने वाला है. अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति रहने वाली है. अगले दो दिनों में असली माघ की सर्दी का एहसास लोगों को होने वाला है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि गर्म कपड़े पहन कर रखें और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें. आइए. जानते हैं 25 और 26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

इन जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट

25 जनवरी की सर्दी को लेकर येलो अलर्ट जारी

IMD के अनुसार, बिहार के अलग-अलग जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम का कहर देखने को मिल सकता है. दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. धूप निकलने के आसार कम हैं. तेज पछुआ हवा चल सकती है, जिसकी वजह से कनकनी में इजाफा होगा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी को बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सहारनपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय शेखपुरा, गया और नवादा में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिहार के अन्य जिलों में सामान्य ठंड रहने का अनुमान है. इन जिलों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहेगा. 

गणतंत्र दिवस को कैसी रहेगी ठंड?

26 जनवरी को भी कोल्ड डे की स्थिति

वहीं 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 27 जनवरी से मौसम में कुछ राहत की उम्मीद है. वहीं ठंड का सितम इस महीने तक जारी रह सकता है. फरवरी के दूसरे सप्ताह से ठंड में गिरावट की उम्मीद है.

ALSO READ: Bihar News: पटना के इस जगह पर 3 दिनों तक चलेगा बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >