बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू

Bihar CO RO Strike End: बिहार में 55 दिनों से जारी सीओ और राजस्व पदाधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. सरकार से बातचीत के बाद 4 मई से सभी अधिकारी काम पर लौटेंगे. इससे जमीन से जुड़े रुके काम, दाखिल-खारिज और जनगणना प्रक्रिया का काम तेजी से होगा.

Bihar CO RO Strike End: सीओ और राजस्व पदाधिकारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. बिहार में 55 दिनों से जारी सामूहिक अवकाश के बाद अब सीओ, आरओ समेत सभी हड़ताली अधिकारी फिर से काम पर लौटेंगे. सम्राट चौधरी सरकार के साथ बातचीत में सहमति बनने के बाद बिहार संयुक्त राजस्व सेवा महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है. महासंघ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 4 मई से सभी अधिकारी अपने पद पर योगदान देंगे. इस फैसले से पूरे बिहार में जमीन से जुड़े रुके हुए हजारों काम फिर से शुरू हो सकेंगे और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

सरकार की चेतावनी के बावजूद भी मांग पर अड़े रहे कर्मी

राज्य के अंचलाधिकारी अपनी कई मांगों को लेकर 9 मार्च से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए थे. इस दौरान जमीन दाखिल-खारिज, निबंधन, प्रमाण पत्र, दाखिला, म्यूटेशन और कई जरूरी राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित रहे. सरकार ने कई बार हड़ताल खत्म करने की अपील की थी. पहले विभागीय स्तर पर सख्ती भी दिखाई गई. वेतन रोकने, निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई. कुछ अधिकारी काम पर लौटे, लेकिन बड़ी संख्या में पदाधिकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे.

4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर

कैसे खत्म हुआ आंदोलन

हड़ताल का असर सिर्फ जमीन संबंधी कामों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया पर भी दबाव बढ़ने लगा था. बिहार में जनगणना के पहले चरण के तहत स्व-गणना चल रही है, जबकि 2 मई से घर-घर गणना का काम शुरू होना है. ऐसे में राजस्व विभाग की भूमिका बेहद अहम थी. सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार रास्ता निकला और समझौते के बाद आंदोलन खत्म हुआ.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हटाए गए सीके अनिल

हड़ताल खत्म होने से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल को पद से हटा दिया था. उनकी जगह जय सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई. इसे भी हड़ताल खत्म कराने की रणनीति के तौर पर देखा गया. अब 4 मई से अधिकारियों की वापसी के साथ अंचल कार्यालयों में कामकाज सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी MLC कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा नामांकन, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई एनडीए नेता रहे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >