Bihar Chunav को लेकर कमर कसने में जुटी JDU, पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

Bihar Chunav: बिहार चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. बीते दिनों जदयू ने बोधगया में कार्यशाला आयोजित कराया. इसके बाद पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई है. इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार को लेकर टिप्स दिए गए. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Chunav: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. सीएम नीतीश की पार्टी जदयू भी लगातार एक्शन मोड में है. बोधगया में प्रवक्ताओं की कार्यशाला के बाद जदयू का फोकस अब संगठन विस्तार पर है. शनिवार को राजधानी पटना में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिए.

संजय झा ने की सीएम नीतीश की तारीफ

उमेश कुशवाहा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब अधिक समय नहीं बचा है. पार्टी पदाधिकारी सीएम नीतीश के विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं. जनता सीएम पर भरोसा करती है. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों पर आगे बढ़ने को कहा.

जातीय जनगणना का भी जिक्र

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत करना है, इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए. पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा गया है. सांसद संजय झा ने सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश दूर की सोचते हैं. सांसद संजय झा ने जातीय जनगणना का भी जिक्र किया.

ALSO READ: Bihar News: पटना में लगेंगे 100 वाटर एटीएम, भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने लिया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >