पटना : डीआरआइ की कार्रवाई, बिहार में 752.390 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बिहार में 752.390 किलोग्राम गांजा जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार में 752.390 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई ने यह कार्रवाई 17 सितंबर को की. गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.

गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की हो रही जांच

डीआरआइ के अनुसार, बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी और इसके सप्लाइ नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. जांच एजेंसी अब गांजा की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हो रही कार्रवाई

डीआरआई ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल संगठित सिंडिकेट को निशाना बनाने के लिए समन्वित अभियान चलाये जा रहे हैं. एजेंसी का उद्देश्य तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना और मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति पर प्रभावी रोक लगाना है. यह कार्रवाई केंद्र सरकार के ''नशा मुक्त भारत'' अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket trivedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >