बिहार मंत्रिमंडल 2025: 2024 में हार गए थे चुनाव, 2025 में दानापुर से बाहुबली को हराया, अब नीतीश कैबिनेट में मिली जगह

Bihar Cabinet: गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली. पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें से एक हैं रामकृपाल यादव, जो लोकसभा चुनाव 2024 में हार गए थे.

Bihar Cabinet: नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था. नीतीश कुमार के साथ 26 नए मंत्रियों ने भी शपथ ली. इन्हीं में बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी शामिल थे, जो लोकसभा चुनाव 2024 में मीसा भारती से हार गए थे. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने उन्हें दानापुर से टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव से था.

रीतलाल के लिए प्रचार करने गए थे लालू यादव

बीजेपी ने जब दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट दिया, तो कयास लगाए जाने लगे कि जीत की स्थिति में पार्टी उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बना सकती है. लेकिन यह चुनाव उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. चुनाव प्रचार के दौरान रीतलाल यादव जेल में थे, इसलिए उनके समर्थन में खुद लालू प्रसाद यादव मैदान में उतरे और वोट मांगे.

रामकृपाल यादव के समर्थन में भी बीजेपी के कई दिग्गज नेता जुटे. 14 नवंबर को जब परिणाम आया, तो रामकृपाल यादव ने रीतलाल यादव को 29133 वोटों के बड़े अंतर से हराया. रीतलाल यादव का करारी हार मिली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

RJD से की राजनीतिक करियर की शुरुआत

2 अक्टूबर 1957 को पटना में जन्मे राम कृपाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से की. शुरुआती दौर में वे लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी सहयोगी माने जाते थे. पटना नगर निगम में 1992-93 के दौरान वे डिप्टी मेयर बने और इसके बाद बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहे.

उनकी पहचान तब बनी जब वे पटना और पाटलिपुत्र सीट से कई बार सांसद चुने गए. 2014 में जब RJD से उन्हें टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. भाजपा में शामिल होते ही उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया, जहां उन्होंने ग्रामीण विकास और जल एवं स्वच्छता जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका, पार्टी के नाम के साथ देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >