Bihar Cabinet: फिल्म बना चुके विधायक अब नीतीश कैबिनेट में बने मंत्री, जानिए कौन हैं डॉ. सुनील कुमार?

Bihar Cabinet: बिहार मंत्रिमंडल का आज विस्तार होना है. संभावित सभी 7 मंत्रियों के नाम भी सामने आ चुके हैं. बीजेपी कोटे से डॉ. सुनील कुमार का भी नाम लिस्ट में शामिल है. आइए, जानते हैं आखिर कौन हैं डॉ. सुनील कुमार?

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट का आज शाम 4 बजे विस्तार हुआ. नीतीश सरकार कैबिनेट में बिहार कोटे से जिन नेताओं को मंत्री बनाया गया सुनील कुमार का भी नाम था. आइए, जानते हैं बिहार मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायक डॉ. सुनील कुमार के बारे में…

2005 में पहली बार लड़े थे विधानसभा चुनाव

बीजेपी नेता सुनील कुमार बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक हैं. वह बिहार विधानसभा के चार बार सदस्य रहे हैं. डॉ. सुनील कुमार नालंदा जिले के बिहारशरीफ सीट से 2005 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और राजद नेता सैयद नौशादुन्नबी उर्फ ​​पप्पू खान को पटकनी देते हुए विधायक बने. सुनील कुमार ने 2005 और 2010 का विधानसभा चुनाव जदयू से लड़ा. इसके बाद जून 2013 में सुनील ने बीजेपी का दामन थाम लिया. इसके बाद डॉ. सुनील कुमार ने 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव बीजेपी की टिकट से लड़ा.  

बना चुके हैं 3 फिल्में

विधायक सुनील कुमार का जन्म 20 जनवरी 1957 को बिहार के नालंदा जिले में हुआ था. वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं. उन्होंने 1995 में अपनी राजनीति करियर की शुरुआत की थी. राजनीति में आने से पहले वह डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करते थे. उनकी शादी संगीता देवी से हुई है. बता दें, सुनील कुमार ने फिल्म मेकिंग में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने खुद तीन भोजपुरी फिल्में बनाई हैं. बता दें, सुनील ओबीसी (कोइरी/कुशवाहा) समुदाय से हैं और नालंदा जिले के कोइरी बहुल निर्वाचन क्षेत्र बिहारशरीफ से विधायक हैं. 

इनके खिलाफ उठाई थी आवाज

विधायक के रूप में उनका कार्यकाल काफी सतर्कता के लिए जाना जाता है. 2022 में उन्होंने बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धन के दुरुपयोग पर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई थी. शहरी स्थानीय अधिकारियों द्वारा तीन तालाबों के पुनर्विकास पर कुल 72 करोड़ खर्च किए गए थे, यह पैसा शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटित किया जाना था. सुनील कुमार ने इस प्रकार स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर की जा रही बेईमान गतिविधियों की ओर इशारा किया था.

ALSO READ: Bihar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज! इस जाति से इतने मंत्रियों को मिल सकती है जगह 

ALSO READ: Chirag Paswan: जानिए किस बात पर ‘मोदी के हनुमान’ ने विपक्ष से पूछ दिए सवाल? बातों ही बातों में दिल्ली के पूर्व सीएम को भी घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >