आज दिल्ली से पटना लौट रहे सीएम सम्राट, मंत्रियों की लिस्ट भी ला रहे साथ

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. माना जा रहा है कि वे अपने साथ कुछ मंत्रियों की लिस्ट भी लेकर आ रहे हैं. दिल्ली में उन्होंने एनडीए के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. संभावना जताई जा रही है कि 7 मई के बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है. इस बीच आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे के बाद दोपहर 12.30 बजे पटना लौट रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें भाजपा के अलावा एनडीए के घटक दलों के शीर्ष नेताओं से सहमति मिल गई है. भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं.

चिराग-मांझी-कुशवाहा के कितने मंत्री हो सकते हैं?

दिल्ली में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हम के प्रमुख जीतन राम मांझी और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान से भी मुलाकात की थी. नयी सरकार में चिराग पासवान की पार्टी से दो मंत्री हो सकते हैं जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है. ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के क्रम में मंत्रियों के नाम पर मुहर लगा दी गई है. उसकी लिस्ट तैयार हो चुकी है.

नयी कैबिनेट का फॉर्मूला तय

जानकारी के अनुसार, नयी कैबिनेट का फॉर्मूला तय हो चुका है. भाजपा और जदयू इस गठबंधन में सबसे बड़े दावेदार हैं. दोनों पार्टियों की हिस्सेदारी 15-15 ‘मिनिस्ट्रियल बर्थ’ की होगी. दोनों पार्टियों की ओर से अपने-अपने दलों के मंत्रियों के नाम तय कर दिए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि, पहले नीतीश सरकार की कैबिनेट में जो चेहरे शामिल थे, कमोबेश वैसी ही स्थिति रहेगी. सामाजिक संतुलन के साथ पार्टी के जनाधार वाले इलाकों के हिसाब भी मंत्रिमंडल का आधार होगा.

मंत्री बनने की लालसा में पूजा-पाठ

कई ऐसे विधायक हैं जो मंत्री बनने के लिए देवताओं की अराधना कर रहे हैं. वे अपने ग्रह-नक्षत्र के मुताबिक पुरोहित की सलाह पर पूजा-पाठ कर रहे हैं. कुछ विधायक तो विंध्याचल, देवधर, बनारस के बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए निकल गए हैं. अब देखना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें इसका फल मिल पाता है या नहीं.

कब तक हो सकता है कैबिनेट का विस्तार?

सूत्रों की माने तो, पश्चिम बंगाल में अगर चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में जाते हैं, तो बिहार में मंत्रिमंडल का गठन 7 मई के बाद होगा. अगर इसकी तस्वीर बदली तो बिहार में शपथ ग्रहण की तारीख भी बदल सकती है.

Also Read: बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, वैशाली के इन 4 नेताओं की बढ़ी धड़कनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >