सम्राट कैबिनेट के 5 मंत्रियों का प्रोफाइल, लोजपा(रा) से बने दो मंत्री, श्वेता गुप्ता को पहली बार मिली जगह

सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है. गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. सम्राट कैबिनेट में लोजपा (आर) से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार, संजय सिंह टाइगर,श्वेता गुप्ता और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा भी शामिल हैं. आइए इनका प्रोफाइल देखते हैं.

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली. गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. आइए सम्राट कैबिनेट के 5 मंत्रियों का प्रोफाइल देखते हैं.

लोजपा (आर) से संजय कुमार सिंह बने मंत्री

महुआ विधानसभा सीट से राजद के किला को धवस्त कर विधानसभा पहुंचे लोजपा आर के संजय कुार सिंह पहली बार मंत्री बने हैं. श्री सिंह पहली बार विधायक भी बने और उन्हें मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. चिराग पासवान के करीबी माने जाने वाले संजय कुमार सिंह लगताार महुआ में जनता से कनेक्ट रहे.

लोजपा (आर) से संजय कुमार भी बने मंत्री

बेगूसराय जिले के बखरी सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने संजय कुमार लोजपा आर की टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे. पहली बार विधायक बने और पहली बार ही मंत्री भी बनने का अवसर मिला. 52 वर्षीय संजय कुमार पासवान समाज से आते हैं और देवघर विद्यापीठ से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है.

संजय सिंह टाइगर

संजय सिंह टाइगर ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरा विधान सभा क्षेत्र से सीपीआइ एमएल के उम्मीदवार क़यामुद्दीन अंसारी को 19,581 मतों से हराया. वाम दलों का किला भेदन के ईनाम में टाइगर को यह मंत्री पद मिला है. वह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं. इससे 2010 में संदेश विधनसभा से विधायक बने थे. टाइगर ने संघ के माध्यम से राजनीति में इंट्री ली. उनके बड़े भाई धर्मपाल सिंह ने जनता पार्टी(जेपी) और जनता दल से शाहपुर के विधायक रह चुके हैं. भोजपुर के बिहिया प्रखंड के अमराई नवादा के निवासी 50 साल के संजय टाइगर ने एएन कॉलेज पटना शिक्षित हैं. एलएलबी और पीजी की डिग्री है. संजय के पिता बिहार महालेखापाल में सेवारत रह चुके हैं.

श्वेता गुप्ता

शिवहर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीती जदयू की श्वेता गुप्ता पेशे से एमबीबीएस डाक्टर हैं. ये पहली बार विधायक बनी हैं. 45 साल की जाति से वैश्य श्वेता गुप्ता की सामाजिक कार्यों में रूचि रही है.

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा

1980 से समाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे. 1990 में विधान सभा चुनाव में इंडियन पीपुल्स फ्रंट से चुनाव लड़े और सत्तारूढ़ जनता दल के तत्कालीन वित्त मंत्री हरिनारायण सिंह को मात्र 25 वर्ष की उम्र में हरा कर पहली बार विधायक बने. 1995 से 1997 तक बिहार राज्य प्रावैधिकी शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष रहे. 2000 के विधान सभा चुनाव में जगदीशपुर से समता पार्टी से लड़े और पुनः राजद के मंत्री हरिनारायण सिंह को हरा कर विधायक बने. 2005 से 2010 तक विधायक रहे उसी दौरान 2007 से 2010 तक नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे. 2015 से 2020 तक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े. 2020 में लोजपा से चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे. बिहार विधान परिषद् के उप चुनाव में विधान सभा क्षेत्र से 27सितंबर,2024 से सदस्य निर्वाचित हुए. विधान सभा चुनाव 2025 में जदयू से जगदीशपुर से निर्वाचित हुए.

Also Read: सम्राट कैबिनेट के 5 मंत्रियों का प्रोफाइल, हम से संतोष सुमन तो रालोमो से दीपक प्रकाश ने ली शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

Sakshi kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >