Bihar By-Election: जन सुराज ने उतारे अपने उम्मीदवार, पीके की मौजूदगी में हुआ नाम का एलान

Bihar By-Election: इस उपचुनाव में 'जन सुराज' अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है, जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है. प्रशांत किशोर ने इससे पहले 02 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी की घोषणा की थी.

Bihar By-Election: पटना. बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज ने अपने उम्मीदवार का एलान किया है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने तरारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी का एलान किया है. एलान करते हुए बताया गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह तरारी विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार होंगे. नाम का एलान होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह ने कहा कि अबतक समाज से लिया है, अब समाज के लिए कुछ करने का समय है. इसी विश्वास के साथ चुनाव में उतरने का फैसला लिया है.

उम्मीदवार उतारनेवाली पहली पार्टी बनी जन सुराज

इस उपचुनाव में ‘जन सुराज’ अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है, जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है. प्रशांत किशोर ने इससे पहले 02 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी की घोषणा की थी. बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे. ये सभी सीटें इस साल की शुरुआत में विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं. बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे. ये सभी सीटें इस साल की शुरुआत में विधायकों के लोकसभा के लिए
चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं.

13 नवंबर को आयेगा परिणाम

आम चुनाव 2024 में रामगढ़ विधानसभा सीट के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सुधाकर सिंह के बक्सर, तरारी विधानसभा क्षेत्र से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) विधायक सुदामा प्रसाद के आरा, बेलागंज के राजद विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के जहानाबाद और इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के विधायक जीतनराम मांझी गया लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. उपचुनावों की मतगणना 23 नवंबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >