Bihar Budget 2025: महिला और किसान पर बजट में सबसे ज्यादा ऐलान, चुनावी वर्ष में इन पर रहेगा स्पेशल फोकस

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार ने फाइनेंसियल इयर 2025-26 के लिए जो बजट पेश किया है उसमें सबसे अधिक फोकस महिला और किसान पर रहा. आइये जानते हैं इनके लिए क्या ऐलान हुआ.

Bihar Budget 2025: चुनावी वर्ष में नीतीश सरकार की ओर से विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जो बजट पेश किया उसमें महिलाओं और किसानों को लेकर कई घोषणाएं की गई. सम्राट चौधरी ने गरीब परिवारों की कन्याओं के लिए राज्य की हर पंचायत में कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराने का ऐलान किया. साथ ही, महिला हाट एवं पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की. वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य के प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस का परिचालन किया जाएगा, जिसमें सवारी, चालक एवं कंडक्टर सभी महिलाएं होंगी. चालक एवं कंडक्टर के रूप में महिलाओं को ट्रेंड किया जाएगा और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से चालक, कंडक्टर एवं डिपो मेंटेनेंस स्टाफ के पदों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी.

महिला को रोजगार देने के लिए क्या ऐलान हुआ

महिला में बेरोजगारी घटने के लिए महिला चालकों को ई-रिक्शा और दो पहिया वाहनों को खरीदने के लिए नगद अनुदान दिया जाएगा. महिला सिपाहियों की पोस्टिंग थाने के आसपास आवास करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किराए पर आवास लेकर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पर्व त्योहार विशेषकर महिलाओं द्वारा संचालित छठ पूजा के अवसर पर धार्मिक पर्यटन योजना की शुरुआत की जाएगी. इसमें होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी. प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को पर्यटन गाइड के रूप में ट्रेनिंग दे कर रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा.

किसान के लिए क्या ऐलान हुआ

वित्त मंत्री ने कहा कि फ़िलहाल बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण और विपणन फेडरेशन के तहत कुल तीन संघों के कुल 302 प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है. अगले फाइनेंसियल इयर में राज्य के शेष सभी प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा और संघ से संबद्ध किया जाएगा. इसके अलावा राज्य सरकार नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन, नेफेड इत्यादि से समन्वय कर अरहर, मूंग, उड़द इत्यादि का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करते हुए खरीद करेगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >