Bihar Breaking News LIVE: पटना में मिले कोरोना के 11 नये मामले, बिहार में संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार

Bihar Breaking News LIVE: जदयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का निधन हो गया. वहीं मुजफ्फरपुर ब्लास्ट मामले में फैक्ट्री मालिक समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. ब्रेकिंग खबरों को पढ़ें prabhatkhabar.com पर

Live Updates
2:19 AM. 28 Dec 21 8:49 PM. 27 Dec

पटना में मिले कोरोना के 11 नये मामले, तीन बच्चे भी संक्रमित

बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि अभी आंकड़ा डरानेवाला नहीं है, लेकिन सचेत रहने की जरुरत है. पिछले 24 घंटे में पटना में 11 नये संक्रमित मिले हैं जिनमें तीन बच्चे हैं.

2:19 AM. 28 Dec 21 8:49 PM. 27 Dec

चुनाव में बवाल

खगड़िया के सदर प्रखंड के प्रमुख चुनाव में बवाल हुआ है. उम्मीदवार काजल कुमारी और संगम कुमारी के समर्थकों में भिड़ंत हुई है. काफी देर बाद पुलिस ने मामला का शांत कराया.

2:19 AM. 28 Dec 21 8:49 PM. 27 Dec

फरवरी में ही मिलेगा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 

पटना. बिहार शिक्षा विभाग ने एलान कर दिया है कि फरवरी में ही नियुक्ति पत्र मिलेगा. प्रमाणपत्रों की जांच के बाद होगी बहाली. जांच तेज करने के लिए DPO और DEO के लिए चिट्ठी जारी कर दी गयी है.

2:19 AM. 28 Dec 21 8:49 PM. 27 Dec

किराना कारोबारी से 15 लाख की लूट

सुपौल- किराना कारोबारी से 15 लाख की लूट हुई है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. बैंक जाने के दौरान अपराधियों ने कारोबारी से राघोपुर के गनपतगंज हाई स्कूल के पास लूटपात की.

2:19 AM. 28 Dec 21 8:49 PM. 27 Dec

जदयू प्रदेश अध्यक्ष का फेसबुक हैक

पटना. बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का फेसबुक आइडी हैक हो गया. उमेश सिंह कुशवाहा का पेज हैक किया. उमेश कुशवाहा ने फॉलोवर को अलर्ट किया.

2:19 AM. 28 Dec 21 8:49 PM. 27 Dec

पटना में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

पटना के पालीगंज में रानी तलाब के पास एनएच-139 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. 2 घाायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: जदयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का निधन हो गया. वहीं मुजफ्फरपुर ब्लास्ट मामले में फैक्ट्री मालिक समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. ब्रेकिंग खबरों को पढ़ें prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >