Bihar Breaking News : चारा घोटाले के दोषी बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन
Copied link
Bihar Breaking News LIVE: बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन. दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत. चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता थे आरके राणा. 5 साल सजा और 60 लाख का लगाया था जुर्माना. बिहार में अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
जाली नोट के कारोबारी को पुलिस ने दबोचा
मधुबनी- भैरवस्थान के संतनगर में पुलिस की छापेमारी. जाली नोट के कारोबारी को पुलिस ने दबोचा.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
आग से 6 घर जलकर राख
मधुबनी- आग से 6 घर जलकर राख, झंझारपुर थाना क्षेत्र के मछधी गांव की घटना, 6 से 7 लाख की संपत्ति जलकर राख.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
सीवान पुलिस की कस्टडी से अभियुक्त हुआ फरार
सीवान पुलिस की कस्टडी से अभियुक्त हुआ फरार. कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी फरार स्थानीय पत्रकार को दी थी जान से मारने की धमकी.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के साथ डीजीपी की मीटिंग
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के साथ डीजीपी की मीटिंग, लखीसराय प्रकरण को लेकर हुई चर्चा, डीजीपी ने जांच पूरी होने से पहले कुछ कहने से किया इनकार.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
राजीव नगर में अपराधियों का तांडव
पटना के राजीव नगर में अपराधियों का तांडव पिता और पुत्र को गोली मारकर किया घायल.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
राजद में पार्टी के साथ शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव
पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव अपनी पार्टी समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के साथ बुधवार को राजद में शामिल हो गये. रवींद्र भवन में आयोजित मिलन समारोह में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा परीस्थिति में अभी दो ध्रुवीय राजनीति चल पड़ी है. आगे भी यह स्थिति रहेगी.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
पटना एयरपोर्ट के निर्देशक को हाईकोर्ट ने किया तलब
पटना एयरपोर्ट के निर्देशक को हाईकोर्ट ने किया तलब. 30 मार्च हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट निर्देशक को किया तलब. एयरपोर्ट विस्तार और भूमि अधिग्रहण पर हुई सुनवाई
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
बिहार विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित
बिहार विधानसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित, जहरीली शराब से मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन में किया हंगामा
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
पूर्व विधान पार्षद सच्चिदानंद राय बीजेपी से निष्कासित
पूर्व विधान पार्षद सच्चिदानंद राय बीजेपी से निष्कासित. छेदी पासवान के बेटे रविशंकर पासवान भी निष्कासित. बीजेपी ने दोनों को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन
बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन. दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत. चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता थे आरके राणा. 5 साल सजा और 60 लाख का लगाया था जुर्माना.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
समस्तीपुर के रोसड़ा में दो गुटों में हिंसक झड़प
समस्तीपुर के रोसड़ा में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. आपसी रंजिश में हुई झड़प. दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी. तीन लोगों के घायल होने की सूचना.
2:53 AM. 24 Mar 222:53 AM. 24 Mar
बिहार विधानसभा में विपक्ष का भारी हंगामा
बिहार विधानसभा में विपक्ष का भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित हो गयी. सदन की कार्यवाही शाम 4.50 बजे तक स्थगित है. सदन में हंगामा बिहार में हो रही लगातार संदिग्ध मौत मामले को लेकर होता रहा. सदन की कार्यवाही शाम 4.50 बजे तक स्थगित संदिग्ध मौत मामले को लेकर सदन में हंगामा किया.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
युवक को दौड़ा-दौड़ाकर अस्पताल परिसर में पीटा
भोजपुर का एक अस्पताल अचानक अखाड़े में तब्दील हो गया. रिटायर आर्मी जवान की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने उस अस्पताल में घुसकर जमकर बवाल काटा जहां दूसरे पक्ष के एक घायल का इलाज चल रहा था. आक्रोशित लोगों ने वार्ड में रखे स्लाइन के स्टैंड वगैरह से ही युवक की पिटाई करने लगे. युवक को दौड़ा-दौड़ाकर अस्पताल परिसर में पीटा और लहूलुहान कर दिया.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
हैदराबाद में मरने वाले मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 2-2 लाख रुपये
हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया. सीएम नीतीश कुमार ने हैदराबाद में मरने वाले मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
ट्रेन से गिरे तीन यात्री एक की मौत
भागलपुर के कल्याणपुर और गनगनिया स्टेशनों के बीच खड़िया पिपरा हाल्ट के पास 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस से महिला सहित दो यात्री गिर गये. इस घटना में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस बीच जनसेवा एक्सप्रेस भी पहुंच गयी. इस ट्रेन से जख्मी मालदा के बालुरघाट दक्षिण दिनाशपुर के विकास वर्मन की पत्नी पंचमी वर्मन को भागलपुर लाया गया.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
बांका में प्रशिक्षण ले रहे सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बांका जिला पुलिस में प्रशिक्षण ले रहे बेगूसराय जिला बल के शेखपुरा निवासी सिपाही चंदन कुमार को साेमवार रात मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चंदन कुमार शराब पीने की बात कह रहा है. हालांकि उनके परिजन व भाई ने इस बात से साफ इंकार किया.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
अप्रैल में अलग-अलग नौ दिनों तक बैंक रहेंगे बंद
अप्रैल में अलग-अलग दिनों में 09 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. माह के पहली तारीख को बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद कई बार दो-दो दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. पहली अप्रैल को बैंक नहीं खुलेंगे. इसके बाद 03, 09 व 10 अप्रैल को अवकाश रहेगा. 14 व 15 अप्रैल को छुट्टी का दिन रहेगा और इस कारण बैंक बंद रहेंगे. 17, 23 व 24 अप्रैल को भी अवकाश रहेगा.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
फरक्का एक्सप्रेस में नशे में हंगामा करते प्रोफेसर धराया
भागलपुर में मंगलवार देर रात हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फरक्का एक्सप्रेस से भागलपुर में हिरासत में ले लिया. उस पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है. मरतंडा प्रगल नामक व्यक्ति पटना का रहने वाला है और खुद को पटना यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग का हेड ऑफ डिपार्टमेंट बता रहा है. आरपीएफ के अनुसार वह व्यक्ति मालदा ससुराल से पटना के लिए चला था. फरक्का एक्सप्रेस के एसी थ्री में सफर कर रहा था. पीरपैंती के विधायक जब पीरपैंती में इस ट्रेन में उक्त बोगी में चढ़े, तो उन्होंने हंगामा होते देखा. विधायक के गार्ड ने उक्त व्यक्ति को हंगामा करने से रोकने की कोशिश की, तो वह उनसे उलझ गया.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
95 बसों की खरीद होगी तब जंक्शन से बैरिया के बीच शुरू होगी सेवा
पटना जंक्शन और बैरिया के बीच 95 नयी बसों के आने के बाद उस रूट में बसों की संख्या बढ़ेगी. बीएसआरटीसी 95 नयी बसें खरीदने वाला है. इन बसों में से ही कुछ बसों को पटना जंक्शन और बैरिया के बीच चलाया जायेगा. हर 10 मिनट पर पटना जंक्शन और बैरिया के बीच बस सेवा बहाल करने के लिए इस रूट पर 15 बसें देनी होंगी.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
डॉक्टर के पास किया फोन, बदमाशों ने निकाल लिये 70 हजार
पटना. डॉक्टर के यहां नंबर लगाने के लिए फोन करना वृद्ध व्यापारी को महंगा पड़ गया. साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 70 हजार रुपये राशि की निकासी कर ली. पीड़ित ने इस संबंध में मालसलामी थाना में शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में पीड़ित मारूफगंज के व्यवसायी सुरेश सिंह ने रविवार को डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए मोबाइल पर फोन किया. लेकिन फोन नहीं उठा, इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से फोन आया कि आपको डॉक्टर से दिखाना है. तो ऑनलाइन टोकन लेना होगा. इसके लिए एक लिंक भेजा गया है. इस पर आप एटीएम नंबर से दस रुपये भेजें. इसके बाद खाता से 70 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
दानापुर में पुलिस की पिटाई करने पर बिल्डर गिरफ्तार
दानापुर के रूपसपुर पुलिस मंगलवार को रंजन पथ लेन नंबर आठ में बिल्डर पर केस की जांच करने गयी थी. बिल्डर ने एसआइ समेत सिपाही को पिटाई कर दी. पुलिस ने बिल्डर जगरनाथ सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
मनेर में शौच करने गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
मनेर थाने के एक गांव में शौच के दौरान युवती से गांव के ही दबंग दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद जान मारने की धमकी दी है. इसके बाद पीड़िता घरवालों के साथ थाना पहुंच कर मामला दर्ज करायी. पुलिस ने नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. बताया जाता हैं कि युवती रात को बगीचे में शौच के लिए गयी थी. इस बीच पहले से ही बाइक लगाकर गांव का ही दो दबंग युवक मौजूद थे. इस दौरान युवती को जबरन पकड़ कर दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
डाटा इंट्री ऑपरेटर के फ्लैट से सात लाख के गहनों की चोरी
पटना के गर्दनीबाग थाने के सरिस्ताबाद इलाके में रहने वाले सचिवालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार के बंद फ्लैट के ताले को तोड़ कर चोरों ने सात लाख रुपये के सोने के गहने चुरा लिये, लेकिन चोरों ने चांदी के गहने व अन्य सामान को छोड़ दिया. इस संबंध में राजेश कुमार ने गर्दनीबाग थाना पुलिस को जानकारी दी है.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
हत्या का केस दर्ज, पति और सास गिरफ्तार, प्रेमिका फरार
पटना. कोतवाली थाने के कमला नेहरू नगर में महिला नसीमा खातून के मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नसीमा के भाई व मोतिहारी निवासी मो आशिक इलाही ने पति व चालक मो बबलू, उसकी मां सबीना खातून व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस ने इस मामले में पति मो बबलू और उसकी मां सबीना खातून को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन प्रेमिका फरार है.
8:21 PM. 23 Mar 228:21 PM. 23 Mar
क्रेडिट कार्ड का सत्यापन करने के लिए भेजा लिंक, उड़ाया 85 हजार
पटना. साइबर बदमाशों ने परसा के न्यू एतवारपुर निवासी शिवम प्रकाश को क्रेडिट कार्ड का सत्यापन करने के नाम पर लिंक भेजा और खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिया. शिवम प्रकाश का खाता मीठापुर में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है और इन्होंने हाल में एसबीआइ का एक क्रेडिट कार्ड भी लिया था.
1:26 PM. 23 Mar 221:26 PM. 23 Mar
प्रशांत की हत्या में रूम पार्टनर गिरफ्तार
पटना. जक्कनपुर थाने के पोस्टल पार्क काली मंदिर रोड नंबर तीन ए में हुए प्रशांत पांडेय की हत्या शराब के धंधे में पैसे को लेकर हुए विवाद में की गयी है. यह खुलासा पुलिस की जांच में सामने आया है. पुलिस ने प्रशांत के रूम पार्टनर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. यह घटना के बाद से फरार था, लेकिन पटना पुलिस की टीम ने सोमवार को देर रात छापेमारी कर अभिषेक को पकड़ लिया.
मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन. दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत. चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता थे आरके राणा. 5 साल सजा और 60 लाख का लगाया था जुर्माना. बिहार में अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।