बिहार में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, सुपौल में पुष्टि के बाद हड़कंप, मारी जा रही मुर्गियां

सुलतानगंज अजगैबीनाथ गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 13 वर्षीय बालक गंगा नदी में डूब गया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

Live Updates
9:13 PM. 14 Apr 22 9:13 PM. 14 Apr

दिल्ली के कारोबारी से 15 लाख रुपये लेकर भागने का आरोपित बिहार से गिरफ्तार

सिसवन (सीवान). नयी दिल्ली में एक कारोबारी से 15 लाख रुपये लेकर भागने के आरोपित युवक को दिल्ली पुलिस ने बुधवार कि देर शाम को सिसवन थाना के घुरघाट गांव से गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली से आयी पुलिस ने गिरफ्तार युवक को अपने साथ लेकर गयी. आरोपित घटना के बाद भागकर गांव आ गया था. दिल्ली से भागकर युवक सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट स्थित अपने गांव में छिपा था. ग्रामीणों व स्थानीय थाना के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने उसे घर पर ही दबोच लिया. गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव के ओमप्रकाश महतो का पुत्र सुनील महतो है

9:13 PM. 14 Apr 22 9:13 PM. 14 Apr

प्रेमी ने युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

आजमनगर(कटिहार): थाना क्षेत्र के दनिहां पंचायत के तामाबाड़ी गांव में प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटका दिया. गुरुवार को पेड़ से लड़की का शव लटकता देख हड़कंप मच गया. मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

9:13 PM. 14 Apr 22 9:13 PM. 14 Apr

मनेर में गंगा नहाने गये तीन युवक डूबे

पटना के मनेर में गंगा नहाने गये तीन युवक डूब गये हैं. सतुवानी पर तीनों गंगा स्नान के लिए गये थे. लेकिन नहाने के दौरान डूब गये. तीनों की खोज जारी है.

9:13 PM. 14 Apr 22 9:13 PM. 14 Apr

बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक

बिहार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. सुपौल के छपकाही गांव में बर्ड फ्लू की पुष्टि पक्षियों के जांच सैंपल में हुई है. जिसके बाद पशुपालन विभाग के कर्मियों की तैनाती गांव में कर दी गयी है. वहीं मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है.

9:13 PM. 14 Apr 22 9:13 PM. 14 Apr

मधुबनी में कार-ट्रक की भिड़ंत

मधुबनी में एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गयी. जिसके बाद कार सड़क से दूर तालाब में जा गिरी. हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं. घटना अररिया संग्राम ओपी इलाके की है.

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

रासायनिक इकाई में दुर्घटना पर पीएम ने व्यकत किया शोक

आंध्र प्रदेश के एलुरु में एक रासायनिक इकाई में दुर्घटना पर शोक व्यकत करते हुए कहा की लोगों की जान जाने से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायल जल्दी स्वस्थ हों: पीएम

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

बाइक के धक्के से साइकिल सवार हुआ जख्मी

बांका के अमरपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने बाइक के धक्के से साइकिल सवार जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बनहरा के फेकन तांती का पुत्र छतीस तांती प्रखंड मुख्यालय के समीप एक मंदिर में राजमिस्त्री का काम कर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था. इसी क्रम में पवई की ओर तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह साइकिल से गिर कर जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां उनका उपचार किया गया.

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा 

आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद बॉयलर में ब्‍लास्‍ट हो गया. इसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है. मरनेवालों में चार मजदूर बिहार के हैं. मृतकों के आश्रितों को 2 -2 लाख एवं घायलों के आश्रितों को 50 हजार मुयावज़ा देने का नितीश कुमार ने ऐलान किया.

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

सुलतानगंज में गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबा बालक 

सुलतानगंज अजगैबीनाथ गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 13 वर्षीय बालक गंगा नदी में डूब गया. डूबे बालक की पहचान सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 14 स्थित पिलदौरी गांव के रहने वाले विनय कुमार तांती के 13 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते गंगा घाट पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया.

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का इस्तीफा मंजूर

काँग्रेस आलाकमान ने बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. काँग्रेस आलाकमान जल्द ही बिहार प्रदेश कॉंग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है.

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

इस बार पड़ रही है पहले से ज्यादा गर्मी: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि इस बार गर्मी का कहर पहले के वर्षों की तुलना में ज्यादा है हम सभी इसका अनुभव कर रहे हैं सभी को सावधान रहना चाहिए डॉक्टर और प्रशासन तैयार हैं और लोगों को सूचित किया जा रहा है

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

खगड़िया के टाउन थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान निलंबित

खगड़िया के टाउन थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान को लापरवाही के आरोप में SP ने किया निलंबित किया. बेगूसराय DIG सत्यवीर सिंह के आदेश पर हुई कार्रवाई, तीन दिन पहले DIG ने टाउन थाना का किया था निरीक्षण.

3:45 PM. 14 Apr 22 3:45 PM. 14 Apr

अररिया मे सड़क हादसा

अररिया के जीरोमाइल मार्ग पर कोसी पुल के पास बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

बांस काटने के दौरान कटी अंगुली

अररिया के थाना क्षेत्र के सुरजापुर गांव में बुधवार को बांस काटने के दौरान दबिया से एक बुजुर्ग की अंगुली कट गई. घायल मो. नईम को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

सहरसा में निजी स्कूल संचालक की हत्या

सहरसा के रामपुर के तिलावे नदी के पास निजी स्कूल संचालक की गोली मार हत्या कर दी गयी. मृतक सुपौल जिले के छातापुर का निवासी है. पुलिस ने नदी किनारे से शव किया बरामद

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. खाजेकलां थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

आरा में RJD प्रखंड अध्यक्ष को मारी गोली

आरा के धरहरा-जमीरा गांव के नहर के समीप, RJD प्रखंड अध्यक्ष को मारी गयी गोली. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

दक्षिणी बिहार में लू का अलर्ट

दक्षिण बिहार में बक्सर, रोहतास, कैमूर और गया में गुरुवार को लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. दरअसल इस इलाके में पछुआ प्रभाव बनाये हुए है. हवा में नमी का प्रभाव काफी कम हुआ है. इसकी वजह से दक्षिणी बिहार में अधिक तपिश महसूस किये जाने की आशंका है.

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर बिहार में अलर्ट

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर अलर्ट किया गया. अस्पताल अधीक्षक व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि एमसीएच भवन में 106 बेड कोरोना के मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है. सभी बेड पर ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन लगी है. अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. मरीजों के लिए दवा भी उपलब्ध है.

9:10 AM. 14 Apr 22 9:10 AM. 14 Apr

बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

बीपीएससी 66वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट बीपीएससी ने बुधवार को प्रकाशित कर दिया है. 29 से 31 जुलाई 2021 तक यह परीक्षा पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें 7285 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें 1828 सफल हुए हैं, जिन्हें साक्षात्कार में बुलाया जायेगा. इनके साक्षात्कार के लिए जल्द ही बीपीएससी तिथि प्रकाशित करेगा. कुल 16 विभागों के विभिन्न संवर्गों के 689 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है.

मुख्य बातें

सुलतानगंज अजगैबीनाथ गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 13 वर्षीय बालक गंगा नदी में डूब गया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >