'प्लीज सर… प्लीज सर गेट खोल दीजिए ना सर', सेंटर पर नहीं मिली एंट्री तो फूट-फूटकर रोई छात्रा

Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है. परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचने की वजह से एक छात्रा को सेंटर के अंदर जाने का परमिशन नहीं मिला. इसके बाद छात्रा वहां मौजूद शिक्षक से अंदर जाने देने के लिए गिड़गिड़ाती रह गई. लेकिन उसे अंदर जाने का परमिशन नहीं मिला.

Bihar Board Matric Exam: मंगलवार से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई. बिहार के अलग-अलग परीक्षा सेंटरों की तस्वीरें आईं हैं. इसी क्रम में पटना के दानापुर परीक्षा सेंटर का मामला सामने आया, जहां सेंटर पर लेट से पहुंचने की वजह से एक छात्रा को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली. नियम के मुताबिक, देरी से पहुंचने पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं है.

गेट पर फूट-फूटकर रोई छात्रा

इस दौरान छात्रा गेट पर ही बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी. इससे जुड़े एक वीडियो में देखा गया कि छात्रा गेट पर मौजूद शिक्षक से रिक्वेस्ट कर रही है. गेट खोलने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगी. साथ ही वह कह रही थी, प्लीज सर… प्लीज सर गेट खोल दीजिए ना सर. आखिरकार छात्रा को परीक्षा देने का परमिशन नहीं दिया गया. लेकिन वहां मौजूद शिक्षक ने उससे कहा, उसका साल बर्बाद नहीं जाएगा. सरकार फिर उसका परीक्षा लेगी.

दीवार फांदकर सेंटर में घुसे परीक्षार्थी

दूसरे परीक्षा सेंटरों पर यह भी देखा गया कि परीक्षार्थी दीवार फांदकर जबरदस्ती सेंटर में घुसे. मुजफ्फरपुर जिले के एमएसकेबी स्कूल में देर से पहुंची छात्रा को परिजनों ने गोद में उठाकर चहारदीवारी पार कराई. इसके अलावा पटना के मिलर हाई स्कूल में एक छात्र 10 फिट ऊंचे दीवार को फांदकर सेंटर के अंदर कूद गया. इस तरह से राज्य के अलग-अलग जिलों में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर रही.

गुलाब का फूल देकर किया स्वागत

इसके साथ ही भागलपुर जिले में खास बात यह रही कि जिले के चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है. इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत बिल्कुल अलग अंदाज में किया गया. परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले शिक्षकों की तरफ से उन्हें गुलाब का फूल देकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया.

Also Read: राजगीर से पटना जू में आईं दो शेरनियां, जानिए कब से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >