संजय सरावगी बोले- राहुल गांधी आंदोलन की आड़ में फैला रहे अराजकता, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Patna Student Protest: पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाना चाहता है. साथ ही कहा कि केंद्र सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक जांच की व्यवस्था कर रही है.

Patna Student Protest: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य की चिंता सभी को है, लेकिन राहुल गांधी छात्रों को न्याय मिलने नहीं देना चाहते और आंदोलन की आड़ में राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. संजय सरावगी बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं.

क्या बोले संजय

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच के लिए बड़ा कदम उठाया है तथा अब ऐसे मामलों की फास्ट ट्रैक जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी पेपर लीक की घटनाएं होती थीं.

उस समय शिक्षा का बजट भी कम था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शिक्षा के बजट में लगातार वृद्धि की है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

भाजपा प्रदेश चीफ बोले- राजनीतिक हित के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहा विपक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के आंदोलन को अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा कि आंदोलन को कब्जा कर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. देश की जनता सब कुछ देख रही है. विपक्ष के पास न कोई विजन है और न ही कोई समाधान.

वह केवल अफवाह, अविश्वास और अवसरवाद की राजनीति कर रहा है. पटना में बुधवार को हुए हंगामे का उल्लेख करते हुए सरावगी ने कहा कि पुलिस ने कई ऐसे लोगों की पहचान की है जिनका शिक्षा या छात्र हितों से कोई संबंध नहीं है. उनका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और माहौल खराब करना था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हिंसा, तोड़फोड़ और अराजकता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेगी

संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि कल पटना में भाजपा विधायकों की गाड़ियों पर भी हमला किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले छात्र नहीं थे, बल्कि सुनियोजित तरीके से अराजकता फैलाने वाले लोग थे.

संजय सरावगी ने स्पष्ट कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और अराजकता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेगी. भाजपा ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: 'अगर पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा' कहने वाले IPS संकेत कुमार कौन हैं? जानिए उनकी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >