Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने दाखिल-खारिज में टालमटोल पर अफसरों को दिया अल्टीमेटम, इतने दिनों में देनी होगी जमीन मापी की रिपोर्ट

Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज मामलों में हो रही देरी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि बिना वजह फाइल लटकाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से 31 मार्च तक बिहार में महाअभियान चलेगा.

Bihar Bhumi: बिहार में दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन के मामलों में हो रही देरी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब जान-बूझकर मामलों को लंबित रखने वाले अंचल अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी. इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ माना जाएगा.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दाखिल-खारिज मामलों में कोई आपत्ति नहीं है, उनमें तुरंत आदेश देना अनिवार्य है. इसके बावजूद यदि अधिकारी बिना वजह देरी करते हैं, तो यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

दाखिल-खारिज समय पर नहीं होने से लोगों को क्या होती है परेशानी?

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दाखिल-खारिज समय पर नहीं होने से रैयतों को भारी परेशानी होती है. भू-अभिलेख अपडेट नहीं हो पाते. इसके कारण लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते. बैंक से लोन लेने में दिक्कत होती है. सब्सिडी और अन्य वैधानिक सुविधाएं भी रुक जाती हैं. आम जनता को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टाल-मटोल की नीति छोड़ने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि अब जवाबदेही तय होगी. हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी. सरकार का उद्देश्य आम लोगों को समय पर, सरल और पारदर्शी सेवाएं देना है.

26 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा महाअभियान

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने भूमि संबंधी कार्यों को तेज करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बिहार में 26 जनवरी से 31 मार्च तक भूमि मापी महाअभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत भूमि मापी की प्रक्रिया को और तेज किया गया है.

अब 7 दिनों में मापी, 14 दिन में रिपोर्ट

नई व्यवस्था के अनुसार, अब अविवादित जमीन की मापी 7 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी. वहीं विवादित जमीन की मापी 11 दिनों में पूरी होगी. मापी की रिपोर्ट को 14 दिनों के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है. पहले भूमि मापी के लिए 30 दिनों की समय-सीमा तय थी.

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह पहल सात निश्चय-3 के तहत की गई है. इसका उद्देश्य जनता को बेहतर और तेज सुविधा देना है. सरकार चाहती है कि भूमि प्रशासन सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बने. ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय पर उनका काम पूरा हो सके.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थीं महंगी-महंगी गाड़ियां, प्रभात खबर के कैमरे पर लोगों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >