Bihar Bhumi: 'सरकारी जमीन किसी सूरत में नहीं हड़पी जा सकती', विजय सिन्हा ने अधिकारियों को फिर दी चेतावनी

Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर अधिकारियों को चेतावनी दे दी है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सूरत में सरकार की जमीन हड़पी नहीं जा सकती है. कांटी की जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज किया जाना बड़ा गंभीर मामला है.

Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार कार्यक्रमों के जरिये लोगों की समस्याएं सुन रहे और गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों की फटकार भी लगा रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दे दी है. विजय सिन्हा ने राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, कांटी की जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज किये जाने को गंभीर मामला बताया.

विजय सिन्हा ने और क्या कहा?

विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा, हम मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री थे, कृषि विभाग के मंत्री हम थे. अब ऐसे मामले में जांच में नियमों की अनदेखी या न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या कर सरकारी जमीन को निजी नाम पर दर्ज करने का सबूत मिलने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों और लाभार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. राज्य सरकार की जमीन किसी भी सूरत में हड़पी नहीं जा सकती और ऐसे मामलों में सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है.

सरकारी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज का मामला

दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी अंचल में राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, कांटी की 44 डिसमिल सरकारी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम दाखिल-खारिज किये जाने की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है. स्वत्व वाद संख्या 303/2018 नवीन कुमार बनाम राज्य सरकार में दिसंबर 2023 में पारित आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी, कांटी ने राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र के नाम से दर्ज कुल 6 एकड़ जमीन में से 44 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज निजी व्यक्ति के पक्ष में कर दिया.

नियमों के अनुसार इस प्रकरण में सबसे पहले कानूनी सलाह लेकर सक्षम न्यायालय में अपील दायर किया जाना आवश्यक था, लेकिन कांटी के अंचलाधिकारी ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने सीधे सरकारी कृषि जमीन की दाखिल-खारिज कर दी. इस मामले को गंभीर मानते हुए अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर से जांच करायी गयी.

क्या कुछ जांच में हुई पुष्टि?

अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर की तरफ से प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट है कि कांटी के अंचलाधिकारी ने विभागीय प्रावधानों का उल्लंघन किया. उन्होंने कृषि विभाग की जमीन की दाखिल-खारिज निजी व्यक्ति के पक्ष में कर दिया. जांच रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी की तरफ से अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जानकारी दी गई.

साथ ही तत्कालीन अंचलाधिकारी, कांटी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया. इसके अलावा जांच के बाद विभाग ने कांटी के तत्कालीन अंचलाधिकारी को निलंबित कर दिया.

Also Read: Bihar News: न्यू ईयर पर बाइकर्स गैंग की खैर नहीं, क्यूआरटी और स्पेशल मोबाइल टीम ऐसे रखेगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >