Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

Bihar Bhumi: बिहार में चल रहा राजस्व महा-अभियान 20 सितंबर को खत्म हो जायेगा. इसके बाद भी रैयत ऑनलाइन माध्यम से अपने कागजातों में सुधार करवा सकेंगे. बिहार भूमि पोर्टल पर परिमार्जन प्लस और दाखिल-खारिज पोर्टल के जरिए यह सेवाएं लगातार उपलब्ध रहेंगी.

Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व महा-अभियान 20 सितंबर को खत्म होने के बाद भी कागजात में सुधार ऑनलाइन माध्यम से बिहार भूमि वेबसाइट पर आवेदन कर करवाया जा सकता है. ऑनलाइन माध्यम से http://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर यह सेवा इस महा-अभियान के शुरू होने के पहले भी चल रही थी.

इस सेवा के तहत जमाबंदी में त्रुटि सुधार और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने का काम बिहार भूमि पोर्टल पर मौजूद परिमार्जन प्लस के माध्यम से किया जायेगा. उत्तराधिकार नामांतरण ( Inheritance Mutation) और बंटवारा नामांतरण दाखिल -खारिज पोर्टल के माध्यम से होगा. यह जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने गुरुवार को दी है.

सचिव बोले- चिंता की कोई बात नहीं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में राजस्व महा-अभियान 20 सितंबर तक जारी है. इस दौरान चार प्रकार की सेवाओं में सुधार की सुविधा दी जा रही है. इसमें जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा नामांतरण का कार्य किया जा रहा है. इसमें दो परिमार्जन प्लस और दो दाखिल-खारिज से संबंधित सेवा है.

अगर कोई व्यक्ति या रैयत किसी कारणवश राजस्व महा-अभियान में भाग नहीं ले पाता है तो 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से दाखिल–खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से सेवा के लिए आवेदन कर सकता है. यह काम लगातार जारी रहेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विशेष भूमि सर्वेक्षण से अलग है राजस्व महा-अभियान

विशेष भूमि सर्वेक्षण से वर्तमान में चल रहा राजस्व महा-अभियान अलग है. दरअसल राज्य में पहले से विशेष भूमि सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है. इसके तहत रैयतों की पहचान कर उनके जमीन की नये सिरे से पैमाइश, नक्शा बनाना, अधिकार अभिलेख और खतियान बनाने का काम किया जा रहा है. वहीं, राज्य सरकार द्वारा 16 अगस्त शुरू किया गया राजस्व महा-अभियान 20 सितंबर तक चलेगा. इसमें केवल रैयतों की वर्तमान जमाबंदियों में सुधार और उसे अद्यतन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर हर आवेदन की एंट्री अनिवार्य, ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म

इसे भी पढ़ें:13 को नड्डा, 15 को मोदी और 17 को शाह के दौरे से बिहार की राजनीति गर्माएगी BJP, क्या है पार्टी का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >